'मैं विक्टिम हूं, साजिश वाली नहीं', दिल्ली पुलिस ने सुकेश केस में घंटों की पूछताछ तो छलका नोरा फतेही का दर्द

'मैं विक्टिम हूं, साजिश रचने वाली नहीं', दिल्ली पुलिस ने सुकेश केस में घंटों की पूछताछ तो छलका नोरा फतेही का दर्द

मुंबई, 16 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से 15 सितंबर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जेल में बंद अपराधी सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के ठगी मामले में पूछताछ की। दिल्ली पुलिस ने लगभग 6 घंटों तक नोरा फतेही से कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ की। अधिकारियों ने दावा किया है कि नोरा फतेही ने कहा है कि, '' मैं खुद एक विक्टिम हूं, मैं साजिश की शिकार हुई थी, मैं साजिश रचने वाली नहीं हूं।'' नोरा फतेही से मंदिर मार्ग मुख्यालय में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कम से कम छह घंटे तक पूछताछ की गई। ईओडब्ल्यू ने पिंकी ईरानी से भी पूछताछ की, जिन्होंने जाहिर तौर पर सुकेश से बॉलीवुड एक्ट्रेस अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही का परिचय कराया था।

नोरा बोलीं- मैं खुद साजिश का शिकार हो गई हूं..

नोरा बोलीं- मैं खुद साजिश का शिकार हो गई हूं..

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में नोरा फतेही कहा, '' मैं खुद इस मामले में "साजिश की शिकार थी, मैं साजिशकर्ता नहीं थी।'' ऐसा बोलते हुए नोरा फतेही ने पुलिस के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट भी दिखाए। नोरा ने तमिलनाडु में "चैरिटी" कार्यक्रम में अपनी यात्रा का विवरण दिया और कहा कि उसे एक्सीड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर अफसर जैदी ने आमंत्रित किया था। यह कार्यक्रम सुपर कार आर्टिस्ट्री द्वारा आयोजित किया गया था।

किसने उठाया था आपकी यात्रा का खर्च?

किसने उठाया था आपकी यात्रा का खर्च?

पुलिस द्वारा यह पूछे जाने पर कि उनकी यात्रा और अन्य खर्चों के लिए किसने भुगतान किया था? नोरा ने जवाब में, लीना पॉल का नाम लिया और दावा किया कि उनके पास इसके सबूत भी होंगे। नोरा ने इस बात से भी इनकार किया कि उन्होंने इवेंट में भाग लेने के लिए बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार लेने के लिए किसी पर भी दबाव डाला था।

'BMW कार तो मुझे गिफ्ट की गई लेकिन'

'BMW कार तो मुझे गिफ्ट की गई लेकिन'

नोरा फतेही ने कहा, लिए बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार तो मुझे असल में प्यार और उदारता दिखाने के लिए गिफ्ट में दी गई थी। नोरा ने कहा, मैंने पहले कार को लेने से मना कर दिया था। नोरा ने यह भी बताया कि लीना ने उससे एक कार्यक्रम में मुलाकात की और उसे एक गुच्ची बैग और एक आईफोन गिफ्ट में दिया। नोरा ने कहा, ''लीना ने एक शख्स से मेरी बात करवाई और कहा कि वो नेरा फैन है, तभी मुझे पता चला था कि मुझे बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की जा रही है।''

पहले नोरा को फंसाना चाहता था सुकेश, बात नहीं बनी तो जैकलीन पर किया फोकस

पहले नोरा को फंसाना चाहता था सुकेश, बात नहीं बनी तो जैकलीन पर किया फोकस

इससे पहले बुधवार को जैकलीन फर्नांडीज भी मामले में आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुईं थीं, जहां उनका सामना पिंकी ईरानी से हुआ था। एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान जैकलीन और पिंकी ईरानी के बीच जुबानी जंग भी हुई। सुकेश ने कथित तौर पर शुरुआत में केवल नोरा को बरगलाने की कोशिश की थी, लेकिन जब वह अपने प्रयास में असफल रहे, तो उन्होंने जैकलीन पर हाथ आजमाया।

फंसती जा रही हैं जैकलीन फर्नांडीज

फंसती जा रही हैं जैकलीन फर्नांडीज

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर से इतनी प्रभावित थी कि वह उसे "अपने सपनों का आदमी" कहने का सोचा रही थीं और उससे शादी करने का भी ख्याल ला रही थीं। एएनआई से बात करते हुए, विशेष पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) रविंदर यादव ने कहा, ''जैकलीन के लिए और भी परेशानी है क्योंकि उसने सुकेश के आपराधिक इतिहास को जानने के बाद भी उसके साथ संबंध नहीं तोड़े। लेकिन जब कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ तो नोरा फतेही ने खुद को अलग कर लिया।"

नोरा के जीजा को सुकेश ने दी थी 65 लाख की BMW

नोरा के जीजा को सुकेश ने दी थी 65 लाख की BMW

नोरा के जीजा को सुकेश चंद्रशेखर ने 65 लाख की बीएमडब्ल्यू कार दी थी, ये भी खबर सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि नोरा फतेही के बहनोई (जीजा) बॉबी ने स्वीकार किया कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें 65 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी। पुलिस ने बॉबी और पिंकी ईरानी से एक साथ पूछताछ की थी।

नोरा बोलीं- कभी सामने से सुकेश से नहीं मिली हूं

नोरा बोलीं- कभी सामने से सुकेश से नहीं मिली हूं

सूत्रों ने बताया कि नोरा फतेही ने अधिकारियों से कहा कि वह कभी भी सुकेश चंद्रशेखर या पिंकी ईरानी से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलीं। उसने कहा कि वह व्हाट्सएप पर सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में थीं। बताया जा रहा है कि नोरा फतेही इस केस में सरकारी गवाह बन सकती हैं हालांकि ये केस की अभी भी जांच हो रही है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+