प्यास ने परेशान मजदूर ने पानी समझकर पी लिया एसिड, महिला के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसपर आरोप है कि उसने मजदूर को पानी के बदले तेजाब पिला दिया। इस संबंध में नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जबकि तेजाब की कुछ घूंट पीते ही मजदूर गुरुनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, उनका इलाज चल रहा है।

noida: woman allegedly gave a bottle of acid to a labourer who took a few sips

खबर के मुताबिक, गुरुनाथ सिंह के बेटे रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि जिस मकान में ये लोग शटरिंग का काम कर रहे थे, पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला एक बोतल में तेजाब भर कर लाई और काम कर रहे मेरे पिता (मजदूर) से कहा कि प्यास लगी होगी पानी पी लो, बहुत गर्मी है। मेरे पिता ने तेजाब को पानी समझ पी लिया और वे बीमार पड़ गए, उन्हें खून की उल्टियां होने लगी थी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुनाथ सिंह को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। गुरुनाथ के परिवार का आरोप है कि महिला ने जानबूझकर तेजाब दिया था। इस मामले में पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि महिला पीड़ित के पड़ोस की रहने वाली है और वह घर के तेजाब का बोतल लेकर आई थी, बोतल को वह खोलना चाहती थी और इसलिए उसने गुरुनाथ से मदद मांगी थी।

मजदूर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मजदूर ने महिला को बोतल वापस करने से पहले पानी समझकर कुछ घूंट पी लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि मजदूर की हालत में सुधार हो रहा है। दूसरी तरफ, मजदूर के घरवालों ने ट्विटर पर महिला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+