मच्छर भगाने को नवजात के पास गोबर के कंडे जलाकर चली गई मां, बच्ची के बेड ने पकड़ ली आग
नई दिल्ली। नोएडा के बरौला में 11 दिन की एक बच्ची मच्छर भगाने को जलाए गए गोबर के कंडों की आग में बुरी तरह झुलस गई। बच्ची की मां ने उसकी चारपाई के पास कंडे जला दिए थे ताकि धुंआ होकर मच्छर भाग जाएं। मां कंडे जला कुछ काम करने लगी और देखते दी देखते चारपाई ने आग पकड़ ली। काफी झुलस चुकी 11 दिन की नवजात का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में कोई साजिश नहीं: पुलिस
मामले में परिवार की ओर से इरादतन बच्ची को जलाने की बात को पुलिस ने पूरी तरह से नकार दिया है। इस तरह की बातें सामने आई थीं कि मामला संदिग्ध है और 11 साल की बच्ची को अकेला छोड़कर मां ने जानबूझकर उसको मारना चाहा है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद इस आरोप को गलत बताया।

बच्चीसफदरगंज अस्पताल में भर्ती
पुलिस की ओर से कहा गया है कि 11 दिन पहले बरौला की रहने वाली महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को मच्छर लगते देख उसने गोबर के कंडे उसके पास जला दिए, जिससे धुंआ हो लेकिन बच्ची जिस चारपाई पर थी उसने आग पकड़ ली। बच्ची को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्ची की मां की दिमागी हालत ठीक नहीं
परिवार के बच्ची को जलाने की साजिश की बात पर पुलिस ने कहा कि बच्ची के परिवार से पूछताछ की गई है। बच्ची की मां की दिमागी हालत जरूर पूरी तरह से ठीक नहीं है लेकिन ये कहना ठीक नहीं है कि उसने खुद बच्ची को जलाया है।












Click it and Unblock the Notifications