Noida: चलती कार में लगी आग, गाड़ी से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

Noida: चलती कार में लगी आग, गाड़ी से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में अचानक एक चलती कार में आग लग गई। आग से चंद मिनटों में पूरी आग को अपने कब्जे में कर लिया। देखते ही देखते सड़क पर दौड़ रही कार बर्निंग कार में बदल गई। ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

 Noida: A moving car catches fire in Transport Nagar area of Sector-67, driver jumps out of the car to save life.

मामला नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 67 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास का है, जहां देर रात बलराम नाम का शख्स अपनी टैक्सी कार लेकर गढ़ी गोल चक्कर से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा था। तभी चलती अचानक कार में आग लग गई।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि चंद मिनटों में ही कार आग का गोला बन गई। कार चला रहे बलराम को कुछ सूझ नहीं रहा था, किसी तरह से उसने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में कार चलकर स्वाहा हो गई। दमकल केंद्र को सूचना दी गई। मौके पर दमकलकर्मियों ने पहुंचकर कार की आग को बुझाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+