Nobel Prize 2025: हंगरी के लेखक लास्जलो ने जीता साहित्य का सबसे बड़ा सम्मान, उन्हें क्यों मिला नोबले
Nobel Prize 2025 Literature: जैसे ही अक्टूबर का महीना आता है, दुनिया की नजरें स्वीडिश अकादमी और नोबेल कमिटी पर टिक जाती हैं। 2025 का नोबेल सीजन भी किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं रहा। इस साल साहित्य, फिजिक्स, केमेस्ट्री और मेडिकल के क्षेत्रों में कई बड़े नामों ने बाज़ी मारी।
आइए जानते हैं कि इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे और क्यों मिला है। इस बार नोबेल पुरस्कार 2025 लिट्रेचर में हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई ने अपने शानदार और मार्मिक (इमोशन) लेखन के लिए ये बाजी मारी है।

स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति ने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें उनके "सम्मोहक और दूरदर्शी कार्य के लिए दिया गया है, जो सर्वनाशकारी आतंक के बीच, कला की शक्ति की पुष्टि करता है।"
क्रास्जनाहोरकाई की लेखनी ने साहित्य की दुनिया में एक अलग ही छाप छोड़ी है। उनकी किताबें पाठकों को इतिहास और मानवता के संघर्षों के बीच सोचने पर मजबूर करते हैं।
कौन है लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई?
लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई का जन्म 1954 में हंगरी के छोटे शहर ज्युला में हुआ था। उनका पहला उपन्यास ('साटनटैंगो' 1985/2012) हंगरी में साहित्यिक सनसनी बन गया और इसे उनके करियर की ब्रेकथ्रू कृति माना जाता है। क्रास्जनाहोरकाई मध्य यूरोपीय साहित्य की परंपरा के महान महाकाव्य लेखक माने जाते हैं, जिसमें काफ्का से लेकर थॉमस बर्नहार्ड तक की शैली का प्रभाव देखा जा सकता है। उनके लेखन में अक्सर असमान्यता और ग्रो़टेस्क एक्सेस की झलक मिलती है।
उनकी एक और महत्वपूर्ण रचना Spadework for a Palace: Entering the Madness of Others 2020 (महल के लिए तैयारी: दूसरों के पागलपन में प्रवेश) है, जो 2018 में प्रकाशित हुई थी। क्रास्जनाहोरकाई अब उन लेखकों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें अर्नेस्ट हेमिंग्वे, टोनी मॉरिसन और काज़ुओ इशिगुरो जैसे नाम शामिल हैं।
नोबेल पुरस्कार के अन्य विजेता
नोबेल पुरस्कार साहित्य क्षेत्र में स्वीडिश अकादमी द्वारा अब तक 117 बार दिया गया है और कुल 121 विजेताओं को सम्मानित किया जा चुका है। पिछले साल का पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखक हान कांग को मिला था, जिनकी कृति ने "ऐतिहासिक आघातों का सामना किया और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर किया।"
साहित्य पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाले चौथे नोबेल पुरस्कार हैं, पहले चिकित्सा, भौतिकी और रसायन में विजेताओं की घोषणा हुई थी। नोबेल पुरस्कारों का वितरण 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल एक धनी स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे, जिन्होंने ये पुरस्कार स्थापित किए थे।
हर नोबेल पुरस्कार विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग $1.2 मिलियन), 18 कैरेट का गोल्ड मेडल और डिप्लोमा प्रदान किया जाता है। लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई का साहित्यिक योगदान न केवल हंगरी या यूरोप में बल्कि विश्व साहित्य में भी महत्वपूर्ण हैं। उनका काम आतंक और भय के बीच कला की शक्ति और मानव संवेदना को उजागर करता है, जिससे साहित्य प्रेमियों को नई दृष्टि और प्रेरणा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications