No salary Today: ना करें अकाउंट चेक, आज नहीं आएगी सैलरी, बैंक का बड़ा नियम बना इसकी वजह?
No salary Today: महीने की पहली तारीख अपने साथ सैलरी लेकर आती है लेकिन आज यानी कि 1 जून को लोगों के अकाउंट में वेतन नहीं आएगा, जिसके पीछे कारण है बैंक, जी हां, महीने के पहले दिन रविवार होने की वजह से बैंकों में साप्ताहिक अवकाश है और इसी कारण बहुत सारे संस्थानों में आज के दिन सैलरी नहीं आएगी, सोमवार को बैंक खुलने पर लोगों के अकाउंट में वेतन जमा किया जाएगा।
मालूम हो कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) के कारण इस सप्ताह भारत के कुछ हिस्सों में दो दिन 6 और 7 जून को भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, रविवार, 8 जून 2025 को भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

वैसे इस महीने भी छुट्यिों की भरमार होने की वजह से बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं, ऐसे में अगर आप अपना कोई काम करना चाहते हैं तो उसे फटाफट निपटा लें क्योंकि अक्सर जानकारी ना होने की वजह से लोग परेशानी में पड़ जाते हैं।
6 जून को बैंक अवकाश (No salary Today)
कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक शुक्रवार, 6 जून, 2025 को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर बंद रहेंगे। इसे 'ईद ए कुर्बां' के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है , फिर उसे दोस्तों, रिश्तेदारों और जरूरतमंदों के बीच बांटा जाता है।
7 जून को बैंक अवकाश (No salary Today)
अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर पूरे देश में बैंक शनिवार, 7 जून, 2025 को बकरीद के अवसर पर बंद रहेंगे।
जून में बैंक 13 दिन रहेंगे बंद ( Bank Holidays)
- 1 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
- 6 जून (शुक्रवार): ईद-उल-अधा
- 7 जून (शनिवार): बकरीद
- 8 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
- 10 जून (मंगलवार): श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस
- 11 जून (बुधवार): संत गुरु कबीर जयंती
- 14 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार
- 15 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
- 22 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
- 27 जून (शुक्रवार): रथयात्रा
- 28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार
- 29 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
- 30 जून (सोमवार): रेम्रा नी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन के अनुसार, बैंक छुट्टियां तीन श्रेणियों में आती हैं:
- राज्यवार छुट्टियां (State-specific holidays)
- राष्ट्रीय छुट्टियां (National holidays)
- साप्ताहिक छुट्टियां (Weekly holidays - रविवार और महीने का दूसरा और चौथा शनिवार)
- हालांकि छुट्टियों के दिनों में भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (जैसे IMPS, NEFT, UPI) चलती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications