कश्मीर के विकास से बौखलाया पाकिस्तान, श्रीनगर-शाहजाह फ्लाइट के लिए नहीं खोलेगा एयरस्पेस
नई दिल्ली, 03 नवंबर: कश्मीर के विकास के लिए हाल ही में सरकार और दुबई के बीच एक समझौता हुआ था। इसी के तहत श्रीनगर से शारजाह के लिए उड़ान भी शुरू की गई। करीब 11 साल बाद शुरू हुई इस सेवा से घाटी के लोगों को काफी फायदा होता, लेकिन पाकिस्तान ने इसमें अड़ंगा लगाते हुए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत देने से इनकार कर दिया। इस निर्णय की वजह से फ्लाइट का वक्त तो बढ़ेगा ही, साथ ही यात्रियों को किराया भी ज्यादा देना पड़ेगा।
Recommended Video

दरअसल श्रीनगर के बहुत से लोग यूएई में रहते हैं। इसी को देखते हुए 23 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में शेख उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शारजाह के लिए उद्घाटन उड़ान को हरी झंडी दिखाई, लेकिन अब पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वो विमान कंपनी को अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करने देगा। इससे उड़ान एक घंटे ज्यादा की हो जाएगी। साथ ही उसे उदयपुर, अहमदाबाद और ओमान से उड़ान भरनी होगी। जिस वजह से लागत भी ज्यादा आएगी।
वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तान ने 2009-2010 में श्रीनगर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के साथ भी ऐसा ही किया था। मुझे उम्मीद थी कि गो फर्स्ट को पाक हवाई क्षेत्र से अधिक उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी। इससे संबंध अच्छे होते, लेकिन अफसोस ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि अब्दुल्ला ने उड़ान वाले दिन ही ये सवाल पूछ लिया था कि क्या पाकिस्तान से अनुमति मिली है या नहीं।
एयरस्ट्राइक के बाद हालत बदले
2019 में कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के 42 से ज्यादा जवान शहीद हो गए। इसके बाद भारतीय वायुसेना के विमान पीओके में घुसे और बालाकोट में स्थित आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। हालांकि बाद में वो खुला लेकिन हालात तानावपूर्ण बने रहे।












Click it and Unblock the Notifications