PM Modi Speech: बोले मोदी- 'प्रधान हो या पीएम, कोई भी नियमों से ऊपर नहीं'

नई दिल्ली। कोरोना संकट और भारत-चीना सीमा विवाद के बीच मंगलवार को पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया, उन्होंने माना कि देश में अनलॉक 1 के बाद से कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है, इसलिए उन्होंने लोगों से ज्यादा सावधान रहने की अपील की, साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों पर सख्ती बरतने का भी इशारा किया, पीएम ने साफ शब्दों कहा कि प्रधान हो या प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्रालय के बताए नियम सबके लिए एक है और सभी को उस नियम का पालन करना जरूरी है।

Recommended Video

    PM Modi Address the Nation : Unlock में Alert रहने की अपील की | वनइंडिया हिंदी
    प्रधान हो या पीएम, कोई भी नियमों से ऊपर नहीं

    पीएम ने कहा कि लॉकडाउन के वक्त हमने संयम दिखाया, लोगों ने अनुशासन का सख्ती से पालन किया है, इसके लिए वो बधाई के भी पात्र हैं। अब अनलॉक 2 के दौरान सरकारों, स्थानीय निकाय और देश के नागरिकों को उसी तरह की सर्तकता दिखाने की जरूरत है, जो भी लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा। पीएम ने कहा कि वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम बुधवार से अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं और हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहां सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार जैसी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

    कन्टेनमेंट जोन्स पर हमें बहुत ध्यान देना होगा

    इसलिए हमें अब और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है, विशेषकर कन्टेनमेंट जोन्स पर हमें बहुत ध्यान देना होगा, पीएम ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बुल्गारिया के साथ घटी घटना का भी जिक्र किया, जिन पर मास्क ना पहनने की वजह से 13 हजार रुपये का जुर्माना लगा था, पीएम ने कहा कि देश के हर नागरिक को सख्ती से नियमों करना जरूरी है, नियम सबके लिए बराबर है, प्रधान हो या पीएम हर किसी को नियम मानने ही होगे। ये 130 करोड़ देशवासियों के जीवन के रक्षा का अभियान है।

    80 करोड़ लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त दिया गया

    साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि लॉकडाउन होते ही सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लेकर आई। इस योजना के तहत गरीबों के लिए पौने दो लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है, बीते तीन महीनों में जनधन खातों में 31 हजार करोड़ रुपये जमा करवाए गए है जबकि 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। पीएम ने कहा कि, कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो दाल भी दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+