जहीर ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन सागरिका के बेबी बंप ने खोला राज, घर में आने वाला है नन्‍हा मेहमान!

मुंबई। साल 2020 आपके लिए कैसा रहा? अगर यह पूछा जाए तो लगभग हर कोई इसे खराब ही कहेगा लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनके लिए साल 2020 खुशियां ही खुशियां लेकर आ रही है। खासकर इंडियन क्रिकेटर्स के लिए। हार्दिक पंड्या को बेटा हुआ तो वहीं विराट-अनुष्‍का मां-बाप बनने वाले हैं। अब खबर है कि जहीर खान और सागरिका के घर भी नन्‍हा मेहमान आने वाला है। हालांकि, इस जोड़ी ने अब तक इस खुशखबरी की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस खबर के बाद फैंस जहीर खान और सागरिका को बधाई देने लगे हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने जहीर खान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इस दौरान सागरिका घाटगे ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं।

जहीर ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन सागरिका के बेबी बंप ने खोला राज, घर में आने वाला है नन्‍हा मेहमान!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सागरिका इस समय प्रेग्नेंट हैं। जहीर खान इस समय यूएई में चल रहे आईपीएल में शामिल हैं और सागरिका भी उनके साथ हैं। हाल ही में जहीर खान ने अपना जन्मदिन मनाया है, जिसके एक वीडियो में सागरिका भी नजर आ रही हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो में सागरिका प्रेगनेंट नजर आ रही हैं। उल्‍लेखनीय है कि सागरिका ने जहीर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लिखा था, मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे प्यार और ऐसे सबसे निःस्वार्थ व्यक्ति, जिन्हें मैं जानती हूं, अपना जैसा होने के लिए शुक्रिया। केवल मैं नहीं, बल्कि सभी जानते हैं कि आपके बिना मैं खो जाती। हैप्पी बर्थडे हसबैंड। आपको हर वो चीज मिले, जो आप चाहते हैं और उससे भी ज्यादा मिले। लव यू।

3 साल पहले हुई थी जहीर-सागरिका की शादी, ऐसे मिले थे दोनों

जहीर और फिल्‍म चक दे इंडिया फेम सागरिका की शादी साल 2017 में हुई थी। जहीर खान और सागरिका पहली बार दोस्त की पार्टी में मिले थे। इनकी मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती बढ़ी और परवान चढ़ी। जहीर और सागरिका ने अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर ही रखा। यह जोड़ा जब युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में आया था, तब लोगों को इनके बीच के रिश्ते के बारे में पता चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+