वकील बनने के लिए लॉ ग्रेजुएट्स को नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं!, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने SC को बताया
नई दिल्ली, 03 अगस्त। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि लॉ ग्रेजुएट्स को बीसीआई में नामांकन कराने के लिए नौकरी से इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग जो पहले से दूसरे किसी व्यवसाय से जुड़े हैं वो अगर वकालत करना चाहते हैं तो उनके लिए अलग से प्रावधान किया गया है। बार काउंसिल की नामांकन परीक्षा पास करने बाद उन्हें इसके लिए मौका दिया जाता है।

BCI की नामांकन प्रक्रिया में सुधार पर SC कर रहा विचार
बीसीआई की सामान्य परिषद ने 8 जुलाई को एक निर्णय लिया था जिसे पिछले सप्ताह दायर एक हलफनामे के माध्यम से अदालत को अवगत कराया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट नामांकन प्रक्रिया में कई सुधारों पर विचार कर रही है। ऐसे में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के हलफनामें के आधार पर कही गई बातों पर अगर सुप्रीम कोर्ट आगे बढ़ता है तो लॉ ग्रेजिएट्स को काफी राहत मिल सकेगी।

वकील बनने के लिए इस्तीफा देने की जरूरत नहीं- BCI
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि अन्य व्यवसायों में कार्यरत लॉ ग्रेजुएट्स को वकील के रूप में नामांकन से पहले इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है। बीसीआई ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ऐसे लोगों को अपनी नौकरी छोड़ने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। यह समय उन्हें बीसीआई की नामांकन परीक्षा पास करने के बाद दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट में रखी गई बात
अधिवक्ता दुर्गा दत्त के माध्यम से दायर हलफनामे में बीसीआई ने कहा 'परिषद ने गहन विचार-विमर्श और मुद्दों पर विचार करने के बाद इस न्यायालय द्वारा दिए गए सुझावों को स्वीकार कर लिया है और यह संकल्प लिया है कि प्रत्येक राज्य बार काउंसिल में तीन रजिस्टर होंगे - ए, बी और सी ।

सुप्रीम में याचिका पर हो रही सुनवाई
शीर्ष अदालत गुजरात उच्च न्यायालय के नवंबर 2020 के फैसले के खिलाफ बीसीआई द्वारा दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही है। जिसमें एक महिला को अपनी नौकरी जारी रखते हुए अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) लेने की अनुमति दी गई थी। जबकि बीसीआई के नियम के अनुसार बार काउंसिल में नामांकन से पहले उसे अपनी नौकरी से इस्तीफा देना होगा। जबकि महिला ट्विंकल मनगांवकर के पति के मृत्यु के बाद जब उसने बीसीआई रजिस्ट्रेशन कराना चाहा लेकिन वो अपनी आर्थित स्थिति के कारण पुरानी जॉब से इस्तीफा नहीं दे सकी। याचिकाकर्ता ने मां की है उसे बीसीआई में बिना पुरानी नौकरी छोड़े रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल के नियमों पर जताई थी नाराजगी
शीर्ष अदालत ने भी बीसीआई द्वारा बनाए गए ऐसे नियमों पर नाराजगी जताई और 21 अप्रैल को सुझाव दिया था कि परीक्षा देने वाले व्यक्ति को एआईबीई को मंजूरी देने के बाद एक निश्चित समय अवधि के भीतर इस्तीफा देने की अनुमति दी जानी चाहिए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications