मायावती को बहन जी नहीं बुआ जी बुलाना चाहिए: अखिलेश

Akhilesh Yadav
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। उत्‍तर प्रदेश में नरेन्‍द्र मोदी की कोई लहर नहीं है जो कुछ दिनों बाद होने वाले चुनाव में साफ हो जायेगा और हां मायावती को अब बहन जी नहीं बल्कि बुआ बोलना चाहिए। ये चंद परिहास उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने न्‍यूज चैनल आजतक के कार्यक्रम एजेंडा आजतक में कहा। सियासत पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे देश में किसी भी चुनाव के पहले गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस के साथ को खारिज करते हुए उन्‍होंने कहा कि वह रेस में ही नहीं है। मायावती पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि पिछली सरकार जनता का पैसा पत्थरों पर खर्च कर रही थी।

पार्टी मुखिया और अपने पिता मुलायम सिंह का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पिता जी ने यही लक्ष्‍य दिया था कि फैसले और काम तेजी से हो। उसके बाद एक कुशल राजनीतिज्ञ की तरह अखिलेश यादव ने विपक्षी दल पर हमला बोल दिया।

अखिलेश ने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा के शासन में बजट के सारे पैसे पत्‍थरों पर खर्च हो रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने पुरानी सरकार की बेकार योजनाओं को रोककर जनता के खजाने का पैसा जनता तक पहुंचाया।

राज्‍य में गिरती कानून व्‍यवस्‍था पर अखिलेश ने कहा कि आपको मामले इसलिये दिखते हैं क्‍योंकि हमारे निर्देश पर पुलिस शिकायत दर्ज करती है, मामला छिपाया नहीं जाता। अखिलेश से जब ये पूछा गया कि यूपी को कई मुख्‍यमंत्री चला रहे हैं इसपर उन्‍होंने जवाब दिया कि सपा सरकार की उपलब्धियों पर कोई बात नहीं कर रहा. कोई विद्या धन या लैपटॉप स्कीम पर बात नहीं कर रहा, वहां सब कह रहे हैं कि सरकार ठीक कर रही है।

आजम खान के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आप जानते हैं कि सरकार कैसे चलती है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का आखिरी फैसला सीएम ही लेता है। दंगों के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जब कभी सपा की सरकार आती है, कई ताकतें सामने आ जाती हैं, मगर हम उनसे सख्ती से निपटते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+