'यौन उत्पीड़न की नहीं हुई कोई घटना, ...मैं फांसी लगा लूंगा', विनेश फोगाट के आरोप पर बोले फेडरेशन के अध्यक्ष
भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ देश के कई जाने-माने रेसलर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को इस प्रोटेस्ट में विनेश फोगाट भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कोच महिला रेसलरों का यौन उत्पीड़न करते हैं।

Wrestling Federation of India sexual harassment Vinesh Phogat: दिग्गज महिला रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हैं। गंभीर आरोप लगने क बाद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा।
उन्होंने कहा कि क्या पिछले दस सालों से उन्हें फेडरेशन से कोई दिक्कत नहीं थी? नए नियम और विनियम लाए जाने पर मुद्दे सामने आते हैं। उन्होंने दावा किया कि क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया? उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न एक बड़ा आरोप है। जब मेरा ही नाम इसमें घसीटा गया है तो मैं कैसे कार्रवाई कर सकता हूं? मैं जांच के लिए तैयार हूं।
बता दें कि भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ देश के कई जाने-माने रेसलर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को इस प्रोटेस्ट में विनेश फोगाट भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कोच महिला रेसलरों का यौन उत्पीड़न करते हैं। अध्यक्ष बृज भूषण के ऊपर भी यौन उत्पीड़न के आरोप जड़े गए हैं। विनेश फोगाट के अलावा कुछ अन्य नामी रेसलर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
Recommended Video

विनेश फोगाट ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोच महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं और फेडरेशन के कुछ चहेते महिला कोचों को भी प्रताड़ित कर रहे हैं। लड़कियों का यौन उत्पीड़न हो रहा है और WFI के अध्यक्ष ने भी कई लड़कियों का उत्पीड़न किया है। विनेश फोगाट यहीं नहीं रुकी। आगे उन्होंने कहा कि हमारे निजी जीवन में भी दखल दिया जाता है। ओलंपिक में हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। हमारा शोषण किया जा रहा है। इसके अलावा हमने आवाज उठाई है, तो अब धमकाने का काम हो रहा है।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप












Click it and Unblock the Notifications