Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा नेता मुंडे की मौत में नहीं थी कोई साजिश, CBI का दावा

नयी दिल्ली। भाजपा नेता और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की दिल्ली में सड़का हादसे में मौत हो गई। मुंडे की मौत के 4 महीनों बाद ये बात साबित हो गई है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं थी।

gopinath munde

ये दावा सीबीआई ने किया है। सीबीआई ने आज दावा किया कि मुंडे की महज मौत सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण हुई थी। गौरतलब है कि 3 जून को गोपीनाथ मुंडे की मौत दिल्ली में सड़क हादसे में हो गई थी। वो आईजीआई एयरपोर्ट जा रहे थे कि तब उनकी कार की पृथ्वीराज रोड-तीलगक रोड गोल चक्कर के पास दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई थी। हादसे में उनकी मौत हो गी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 32 साल के टैक्सी ड्राइवर गुरविन्दर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था, उसी ने मुंडे की गाड़ी में टक्कर मारी थी।

मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कहा कि इस मामले में ट्रैक्सी ड्राइवर की पृष्ठभूमि और उसकी गतिविधियों के बारे में छानबीन की गई लेकिन कुछ भी संदेहास्पद नहीं सामने आया। उन्होंने साफ कर दिया कि मुंडेकी मौत में कोई साजिश नहीं थी। नकी मौत सड़क हादसे में हुई। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत महाराष्ट्र से बीजेपी नेताओं ने मुंडे के निधन की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। सीबीआई ने आईपीसी की धारा 279 और 304 ए के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+