मोदी से गले मिलकर राहुल ने मारी आंख तो तेजस्वी यादव बोले, वाह मेरे दोस्त

मोदी से गले लग राहुल ने मारी आंख तो तेजस्वी यादव बोले, वाह मेरे दोस्त

नई दिल्ली। शुक्रवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने भाषण के बाद पीएम मोदी की सीट पर जाकर उन्हें गले लगाया और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद वो जब वापस सीट पर आए तो पीछे बैठे अपने साथी सांसद को देखकर मुस्कुराए और उनकी ओर आंख मारी। उनके पीएम मोदी को गले लगाना और फिर आंख मारना दोनों ही चर्चा में है। इस पर कई नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वाह, दोस्त क्या आंख मारी।

No Confidence Motion rahul gandhi wink in parliament tejashwi yadav reaction

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, 'वाह क्या आंख मारी मेरे दोस्त! उन्हें उसी जगह पर चोट दी, जहां दर्द होता है.. उनके झूठ को सामने लाने के लिए बधाई, एक शानदार भाषण। हालांकि राहुल गांधी का मोदी से मिलना और फिर सीट पर आकर आंख मारना लोकसभा स्पीकर को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसको लेकर नाराजगी भी जताई।

शुक्रवार को सदन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म करने के बाद चलकर प्रधानमंत्री मोदी की सीट तक पहुंचे और उनसे गले मिले। उन्होंने मोदी से हाथ मिलाया, इस दौरान मोदी ने उनके कान में कुछ कहा भी। इसके बाद वो वापस अपनी सीट पर आए तो अपने पार्टी सांसद को देखकर उसकी तरफ आंख मारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+