राहुल गांधी के भाषण पर बोले रणदीप सुरजेवाला, 'मोदी सरकार में भूकंप आ ही गया'

मॉनसूत्र सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। भारी हंगामे के बीच लोकसभा में राहुल गांधी ने अपना भाषण शुरू किया। राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई हमले किए।

नई दिल्ली। मॉनसूत्र सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। भारी हंगामे के बीच लोकसभा में राहुल गांधी ने अपना भाषण शुरू किया। राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई हमले किए। गांधी के भाषण को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भूकंप लाने वाला बताया। सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा कि उनके भाषण से भाजपा में भूकंप आ गया।

Randeep Singh Surjewala

राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्र की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनके भाषण पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कि उन्होंने मोदी सरकार का कच्चा चिट्ठा खोल दिया। सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा जनता की पीड़ा उजागर करने व सरकार का कच्चा चिट्ठा खोलने पर खोखली मोदी सरकार में भूकम्प आ ही गया।' सुरजेवाला ने आगे लिखा कि कोई भी राहुल गांधी की आवाज नहीं दबा सकता।

ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी की किस बात पर ठहाके मार हंसने लगे पीएम मोदी

'मोदी जी व सेकड़ों सांसद मिलकर भी राहुल जी द्वारा उठाईं जनता की आवाज को नहीं दबा सकते।' बता दें कि सुबह से ही सोशल मीडिया पर 'भूकंप आने वाला है' ट्रेंड कर रहा है। राहुल गांधी ने कर्नाटक इलेक्शन के दौरान कहा था कि अगर वो संसद में बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को पहला मौका आया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संदन में बोला। शुक्रवार सुबह भाजपा मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा था 'भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाएं।'

ये भी पढ़ें: सदन में राहुल गांधी के बोलने से पहले ट्विटर पर लिए जा रहे मजे, यूजर्स बोले- भूकंप की आशंका से एनडीआरएफ की छुट्टियां रद्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+