जबतक कोरोना का वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक दिल्ली में स्कूल खोलने का सवाल ही नहीं: सिसोदिया
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर और भी खतरनाक होकर लौटी है। दिल्ली में हाल बुरा है। इस बीच स्कूल खोलने के सवाल पर दिल्ली में उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जब तक वैक्सीन नहीं तब तक स्कूल नहीं। एनडीटीवी से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा है कि इस वक्त स्कूल शुरू करना बच्चों को कोरोना की तरफ ढकेलना जैसा होगा।

Recommended Video
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि स्कूल खोले जा सकें, अभी स्कूल खोलने का मतलब है कि बहुत सारे बच्चों को कोरोना की तरफ ढकेल देना। वो न आप चाहेंगे और न मैं, न कोई चाहेगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र से हमें सहयोग मिला है, और हमने सहयोग किया भी है आपस में लड़ने से हम कोरोना से नहीं लड़ सकते। पीएम संग मुख्यमंत्रियों से हुई बात को लेकर सिसोदिया ने बताया कि "मुख्यमंत्री ने पीएम के सामने ये रखा कि कोरोना से हमें एक टीम के रूप में लड़ना चाहिए। हमने केंद्र से सहयोग मांगा है कि एक हजार आइसीयू बेड्स और मिल जाएं।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना को लेकर दिल्ली बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। एक तरफ कोरोना के नए मामलों की रफ्तार कम नहीं हो रही तो दूसरी तरफ मौत के आंकड़े भी लगातार 100 के करीब हैं। घनी आबादी वाले इलाकों और बाजारों में भीड़ की वजह से कोरोना संक्रमण की दर तेज हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications