हमारे और गांगुली के बीच कोई डील नहीं और ना ही हमने उन्हें BCCI का अध्यक्ष बनाया: अमित शाह

नई

दिल्ली।
इस
वक्त
महाराष्ट्र
और
हरियाणा
में
चुनावी
मौसम
छाया
हुआ
है,
जहां
सभी
राजनीतिक
पार्टियां
इसके
लिए
एड़ी-चोटी
का
दम
लगा
रही
हैं,
वहीं
दूसरी
ओर
बीसीसीआई
अध्यक्ष
पद
का
मुद्दा
भी
अब
सुर्खियां
बना
गया
है,
देश
के
स्टार
खिलाड़ी
और
टीम
इंडिया
के
पूर्व
कप्तान
सौरव
गांगुली
का
अध्यक्ष
बनना
लगभग
तय
है,
जिसके
बारे
में
औपचारिक
घोषणा
23
अक्टूबर
को
होगी
जिसे
भी
विरोधी
दल
राजनीति
से
जोड़
रहे
हैं,
इस
बारे
में
अब
देश
के
गृहमंत्री
अमित
शाह
ने
बड़ा
बयान
दिया
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

हमारे और गांगुली के बीच कोई डील नहीं : अमित शाह

हमारे और गांगुली के बीच कोई डील नहीं : अमित शाह

दरअसल ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा और गांगुली के बीच 2021 में होने वाले बंगाल चुनाव को लेकर डील हुई है, बीजेपी गांगुली को बंगाल चुनाव में पार्टी का चेहरा बना सकती है, जिसके बारे में अमित शाह ने कहा कि हमने गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष नहीं बनाया और हमारे बीच कोई डील नहीं हुई है, बीसीसीआई का अध्यक्ष कौन होगा, यह सब मैं तय नहीं करता। इसके लिए बीसीसीआई की अपनी चुनाव प्रक्रिया है, जो हुआ है वो उसी नियम के तहत हुआ है, मेरा या भाजपा का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

गांगुली भाजपा में आए तो हमें खुशी होगी: अमित शाह

गांगुली भाजपा में आए तो हमें खुशी होगी: अमित शाह

हालांकि अमित शाह ने ये जरूर कहा कि गांगुली क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम है, अगर वो भाजपा में आते हैं तो हमें बेहद खुशी होगी लेकिन उनके अध्यक्ष बनने से हमारा कोई लेना-देना नहीं है, वैसे भी हमें बंगाल में किसी चेहरे की जरूरत नहीं है, बगैर चेहरे के भी हमने लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती थीं। इसका मतलब यह नहीं कि चेहरों की जरूरत ही नहीं, लेकिन हम किसी एक के बगैर भी चुनाव जीत सकते हैं।

गांगुली 10 महीने के लिए अध्यक्ष होंगे

गांगुली 10 महीने के लिए अध्यक्ष होंगे

आपको बता दें कि गांगुली के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा 23 अक्टूबर को होगी। वे 10 महीने के लिए बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। गांगुली 5 साल 2 महीने से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। नए नियमों के अनुसार, बोर्ड का कोई भी सदस्य लगातार 6 साल तक ही किसी पद पर रहेगा। इनके अलावा अमित शाह के बेटे जय को सचिव पद के लिए और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष के पद पर बैठेंगे,जिनके बारे में भी औपचारिक ऐलान बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+