'मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव', मदरसा जलाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन औवैसी ने कहा कि बिहार में मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है। उनकी संपत्तियों को जलाया जा रहा है। सरकार कुछ कर नहीं रही।

Asaduddin Owaisi on Bihar Violence: बिहार में रामनवमी पर भड़की हिंसा की आंच अभी तक सुलग रही है। कई इलाकों में तनाव का माहौल है। आगजनी और बम विस्फोट का भी मामला सामने आ चुका है। इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंसा को न रोकना, राज्य सरकारों की विफलता है। कहा कि चाहे वह पश्चिम बंगाल सरकार हो या बिहार सरकार या फिर कर्नाटक में इदरीस पाशा की मॉब लिंचिंग। ओवैसी ने पूछा आखिर सरकार क्या कर रही थी?
Recommended Video

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि बरसों से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इसे रोक नहीं पाए। मैं नीतीश कुमार और राजद सरकार के व्यवहार की निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। बिहारशरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले कर दिया गया और मुस्लिमों की दुकानों को जला दिया गया। इसके पीछे साजिश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी वहां अशांति थी। उन्हें कोई पछतावा नहीं है, उन्होंने कल इफ्तार में भी शिरकत की थी। सीएम नीतीश और तेजस्वी राज्य में मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं। नीतीश कुमार इस मदरसे को जलाने और मस्जिद पर हमले को रोकने में पूरी तरह विफल रहे। इसके अलावा, बिहार में मुसलमानों की संपत्तियों को टारगेट करके जलाया गया।
यह भी पढ़ें- Bihar Riots: दंगों को लेकर इतना बेपरवाह क्यों है बिहार?












Click it and Unblock the Notifications