JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, महागठबंधन का साथ या BJP से तलाक, क्या होगा नीतीश का फैसला

नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाईटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे। इस बैठक को आने वाले लोकसभा चुनावों के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। इस बैठक में पार्टी अपना भविष्य तय करेगी। ऐसा पहली बार हो रही है जब राष्ट्रीय राजधानी में जद(यू) पहली बार अपनी कार्यकारिणी आयोजित कर रही है।

Nitish Kumar be Made NDA Face in Bihar JD(U) Resolution Today

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जद(यू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सीटों को लेकर तना-तनी के हो रही है। इसी कारण ये बैठक की जा रही है। कहा तो ये भी जा रहा है कि इसमें नीतीश अपने लिए अलग राह भी चुन सकते हैं।

कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के 'बड़ा भाई' जैसे रवैये से नाराज़ हैं। इस तनातनी के बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी फोन किया था। इसको लेकर सियासत की काफी बातें की जा रही हैं। बिहार के हालात पर भाजपा भी कड़ी नजर रखे हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 12 जुलाई को बिहार जा रहे हैं। इस दौरे में उनकी मुलाकात नीतीश कुमार से भी होगी।

बता दें, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 22 मिली थी। वहीं दो पर जद(यू) के उम्मीदवार चुनाव जीते थे। यह चुनाव शरद यादव और नीतीश कुमार की जद(यू) ने अकेले दम पर लड़ा था। वहींस राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और कुशवाहा की रालोसपा-भाजपा के साथ थे।

यह भी पढ़ें- यूपी: आठ साल की बच्ची से रेप की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दी यह सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+