Nitin Nabin Net Worth: BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम हैं 7 बैंक अकाउंट,संपत्ति उड़ा देगी होश
Nitin Nabin Net Worth: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह कौन नेता लेगा? इसको लेकर कई नाम चर्चा में लंबे समय से चल रहे थे लेकिन 14 दिसंबर को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर अटकलों पर विराम लगा दिया है। नीतीश सरकार के PWD मंत्री और बांकीपुर से पांच बार विधायक चुने जा चुके नितिन नबीन को अचानक कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा ने सबको हैरान कर दिया है।
हालांकि बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने से पहले कार्यकारी अध्यक्ष ही बनाए गए थे, इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसलिए माना जा रहा है कि सोची समझी रणनीति के तहत भाजपा नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आइए जानते हैं नितिन नबीन के पास कितनी संपत्ति है और इनका राजनीतिक करियर कैसा रहा?

पीएम मोदी ने बताया नितिन नबीन को क्यों सौंपी गई ये जिम्मेदारी?
भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए लिखा "नितिन नबीन एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिनके पास संगठन का अनुभव है और बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के तौर पर उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने लगन से काम किया है। वह अपने विनम्र स्वभाव और ज़मीनी काम करने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूत करेगा।"

कौन हैं नितिन नबीन? राजनीतिक अनुभव?
- नितिन नबीन का जन्म पटना में हुआ।
- 45 वर्षीय नितिन नबीन का कायस्थ समुदाय से आते हैं।
- बिहार सरकार में वर्तमान में सड़क निर्माण मंत्री हैं।
- नितिन नबीन ने 12वीं तक पढ़ाई की है।
- सरकार और संगठनात्मक मामलों का लंबा अनुभव है।
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं।
- नितिन नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक चुने जा चुके हैं।
- वर्ष 2006 में अपने पिता के निधन के बाद पहली बार यह सीट जीती।
- इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की।
- 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी की रेखा कुमार को 51,936 मतों के बड़े अंतर से हराया।
- अब तक तीन बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
- छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी के रूप में भी कार्य किया है।
- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद पर भी रह चुके हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं नितिन नबीन?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के समय दाखिल गिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार नितिन नबीन की कुल घोषित संपत्ति 3.1 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी देनदारी 56.7 रुपये बताई गई है। उनके पास 35 हजार रुपये नकद मौजूद हैं।
नितिन नबीन के अलग-अलग बैंकों में हैं 7 अकाउंट
नितिन नबीन के नाम पर अलग-अलग बैंकों में कुल 7 बैंक अकाउंट हैं। इनमें पहले खाते में 90 हजार रुपये, दूसरे में 7 लाख, तीसरे में 12 लाख, चौथे में 10 लाख, पांचवें में 5 लाख, छठे में 5 लाख और सातवें खाते में 10 लाख रुपये जमा हैं। नीतिन नबीन के नाम से तीन एलआईसी पॉलिसी और एक एचडीएफसी इंश्योरेंस पॉलिसी है। इनमें दो पॉलिसी 50-50 हजार रुपये की हैं, एक पॉलिसी 2 लाख रुपये की है और एक पॉलिसी 90 हजार रुपये की बताई गई है।
नितिन नबीन के पास कितना सोना-चांदी है?
नितिन नबीन के पास सोने-चांदी की बात करें तो इनके पास 76 हजार रुपये की सोने की चेन और 64 हजार रुपये की सोने की अंगूठी है। दोनों आभूषणों की कुल कीमत 1.40 लाख रुपये बताई गई है।
कितनी गाड़ियां हैं नितिन नबीन के पास?
नितिन नबीन के पास कुल दो लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें एक 13 लाख रुपये की स्कॉर्पियो और दूसरी 25 लाख रुपये की इनोवा क्रिस्टा शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications