Nitin Nabin On Gandhi Family: 'नेहरू ने चीन को प्लेट में सजाकर दिया था तिब्बत', BJP अध्यक्ष का गंभीर आरोप
Nitin Nabin On Gandhi Family: पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए उनके 'कंप्रोमाइज मिशन' (समझौता मिशन) का कच्चा चिट्ठा खोला है। नबीन ने आरोप लगाया कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक, पूरे परिवार ने देश के हितों की कीमत पर अपनी निजी संपत्ति और विदेशी शक्तियों के एजेंडे को आगे बढ़ाया है।
उन्होंने जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1954 में तिब्बत पर भारत के अधिकार चीन को सौंपने और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर रक्षा सौदों के जरिए निजी बैंक खाते भरने जैसे गंभीर आरोप लगाए। नबीन ने राहुल गांधी को 'विदेशी शक्तियों की कठपुतली' करार देते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनावी इतिहास सीआईए (CIA) की फंडिंग से दागदार रहा है।













Click it and Unblock the Notifications