मंदी पर नितिन गडकरी बोले- वित्तमंत्री से ऑटोमोबाइल्स पर GST दरों में कटौती का अनुरोध करूंगा
नई दिल्ली। मंदी की दौर से गुजर रही भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह वित्त मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह करेंगे ऑटोमोबाइल पर जीएसटी की दरों को अस्थायी रूप से कम करें। बात दें कि वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्टर सबसे ज्यादा मंदी की दौर से गुजर रहा है। सैकड़ों शो रूम बंद हो गए यहां तक कि कंपनियों ने प्रोडक्शन में भी कमी कर दी है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने यह भी का कि वह सरकार से हाइब्रिड वाहननों पर कुछ प्रोत्साहनों पर विचार करने का अनुरोध करेंगे। गडकरी ने यह बात 59वें SIAM वार्षिक सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग में मंदी को लेकर चिंतित है। हमे पता है कि आप किस चीज को लेकर परेशान हैं, सरकार भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मंदी का संबंध देश की विकास के साथ-साथ रोजगार से भी है। वित्त मंत्रालय इसका समाधाना खोजने की कोशिश कर रहा है।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के राजन वढेरा ने बताया कि पिछले महीने ऑटोमोबाइल की बिक्री में 20% की गिरावट आई है। गडकरी ने कहा कि उपभोक्ताओं में डर है कि पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हो सकता है लेकिन सरकार इस तरह की कोई कदम नहीं उठाने वाली। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना ही नहीं है। गडकरी ने कहा कि सरकार कच्चे तेल के आयात और प्रदूषण में कटौती और सड़क सुरक्षा में सुधार कर रही है और इसके लिए उपायों पर विचार कर रही है।
यह भी पढ़ें- रिलायंस की 'जियो गीगाफाइवर' सर्विस आज से होगी शुरू, जानिए ऑफर्स,प्लान्स और रजिस्ट्रेशन करने का तरीका












Click it and Unblock the Notifications