आकाश की सगाई का न्योता देने सिद्धि विनायक पहुंचीं नीता अंबानी
Recommended Video

मुंबई। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बुधवार को सिद्धिविनायक मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंची। नीता ने अपने बड़े बेटे आकाश की हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ सगाई का पहला निमंत्रण कार्ड मंदिर में दिया। उनके साथ उनके छोटे बेटे अनंत भी थे। मन्दिर में कार्ड देने से पहले पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया और बाद में उन्हें अंगवस्त्र भी पहनाया। इसके बाद नीता अंबानी ने मन्दिर के पुजारी को सगाई का कार्ड दिया।

मेहमानों को न्योता देने के लिए स्पेशल डिजिटल कार्ड भी बनाया गया है। डिजिटल कार्ड में श्लेाका और आकाश अंबानी की तस्वीरों के साथ मेहमानों को सगाई की तारीख और समय के बारे में सूचित किया गया है।
इसी साल मार्च के महीने में इस बात का खुलासा हुआ था कि आकाश अंबानी की शादी श्लोका से होगी। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और श्लोका दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की है।












Click it and Unblock the Notifications