'राजनीति से संन्यास ले लूंगा अगर...' महुआ मोइत्रा पर ऐसा क्या हुआ कि निशिकांत दुबे को कहनी पड़ी ये बात
Mahua Moitra Nishikant Dubey News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर यह साबित हो गया कि तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा से लोकसभा एथिक्स कमेटी ने कोई व्यक्तिगत सवाल पूछा था तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। महुआ मोइत्रा शुक्रवार (02 नवंबर) को लोकसभा एथिक्स कमेटी के सामने पूछताछ के लिए गई थीं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि उसने वहां पर्सनल सवाल किए गए थे।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर संसद में गौतम अडानी के खिलाफ सवाल पूछने के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से नकदी और गिफ्ट लेने का आरोप लगाया था।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''अनुसूचित जाति के सांसद विनोद सोनकर की छवि को बहुजन समाज पार्टी सांसद दानिश अली ने ठेस पहुंचाई है। दर्शन हीरानंदानी ने अपने हलफनामे में महुआ (भ्रष्टाचारी सांसद) के देश-विदेश के हवाई जहाज, होटल व गाड़ी के खर्च (पैसे) देने की बात कही है। एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष सोनकर ने महुआ से टिकट व होटल का बिल मांगा, अगर इसके अलावा उन्होंने महुआ जी के किसी भी पुरुष मित्र या होटल में पुरुष मित्र के साथ रुकने का प्रश्न पूछा होगा तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। जानकारी के लिए संसद की तरह ही संसदीय कमेटी में भी डिबेट शब्दश भी लिखा जाता है। कांग्रेस और जेडीयू के सांसद में अगर हिम्मत है तो डिबेट की कॉपी दिखाऐं। महिला के विक्टिम कार्ड के चक्कर में इतने ओछे नहीं बनिए दानिश।''
एक अन्य ट्वीट में निशिकांत दुबे ने लिखा, 'आज एक साक्षात्कार में महुआ मुझे गाली दे रही है। यह कायरता है या महिला विक्टिम कार्ड की परिणति या चोरी पकड़ने के बाद का भय? मेरी लड़ाई सत्य की खोज में जारी रहेगी। महुआ जी के मुंह से निकली, बिहारी गुंडा, झारखंडी कुत्ता व आज की गाली मुझे मजबूत बनाती है। फैसला सभ्य समाज, भद्र लोक व पढ़े लिखे लोगों को लेना है कि संसद के इस गिरते स्तर को कैसे बचाया जाए।'












Click it and Unblock the Notifications