राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिया विशेषाधिकार के उल्लंघन का नोटिस
नई दिल्ली, 03 फरवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से बुधवार को संसद में अपना बयान दिया उसके बाद उनके बयान को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सदन की अवमानना का नोटिस दिया है। निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ सदन की अवमानना सहित विशेषाधिकार का उल्ल्ंघन का नोटिस दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण के जरिए लोगो को उकसाने की कोशिश की है।

निशिकांत दुबे ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, राहुल गांधी जी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत का है। कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बॉंटने की साज़िश है,आज उनके ख़िलाफ़ लोकसभा स्पीकर को को विशेषाधिकार हनन व गलतबयानी का नोटिस दिया। इससे पहलें केंद्रीय मंत्री किरन रिजिचू ने कहा था कि राहुल गांधी के भीतर संवैधानिक व्यवस्था के लिए कोई सम्मान नहीं है। मैं सामान्य नागरिक के तौर पर भी राहुल गांधी के इस बयान की निंदा करता हूं।
वहीं राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी मेहमान नहीं मिल रहा है, लोगों को पता है कि अभी भी देश कोरोना की चपेट में है। मध्य एशिया के पांच देशों के राष्ट्रपतियों को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में आना था लेकिन कोरोना के चलते वो नहीं आए। शायद राहुल गांधी को यह पता नहीं हैकि 27 जनवरी को इन सभी नेताओं के साथ पीएम मोदी ने वर्चुअल बैठक की थी।












Click it and Unblock the Notifications