'मिडिल क्लास को राहत देना चाहती हूं लेकिन', किस वजह से वित्त मंत्री सीतारमण नहीं कर पाईं ज्यादा घोषणा
Nirmala Sitharaman News: आम बजट 2024 से देश की आम जनता को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वैसी राहत नहीं मिल पाई है। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वह बजट में मिडिल क्लास को राहत देना चाहती थी। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि, बजट 2024 के जरिए सरकार का लक्ष्य मध्यम वर्ग को राहत देना है, हालांकि इसमें कुछ सीमाएं भी हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ से कहा, "मैं मिडिल क्लास को राहत देना चाहती हूं लेकिन मेरी भी कुछ सीमाएं हैं। मैं टैक्स की दर कम करके राहत देना चाहती हूं और इसीलिए मानक कटौती दर को 50,000 से बढ़ाकर 75,000 कर दिया गया है। टैक्स की दर बढ़ाने से उच्च आय वर्ग की टैक्स देनदारी भी बढ़ जाती है। न्यू टैक्स रिजीम को टैक्स की दर कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया था और इसमें पुरानी टैक्स सिस्टम की तुलना में टैक्स की दरें कम हैं।"

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- 'मैं मिडिल क्लास की समस्याओं को समझती हूं'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''मैं मिडिल क्लास की समस्याओं को समझती हूं...क्योंकि मैं भी खुद मिडिल क्लास से हूं।'' उन्होंने कहा कि, जीएसटी से पहले, अलग-अलग राज्य आवश्यक वस्तुओं पर अपने-अपने कर लगाते थे, जिससे देश भर में उनकी कीमतें अलग-अलग होती थीं, लेकिन अब इस प्रक्रिया ने देश भर में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्टैंडर्ड कर दिया है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है।
ये भी पढ़ें- Aam Budget 2024: एजुकेशन लोन के लिए बड़ा ऐलान, उच्च शिक्षा के लिए सबसे कम ब्याज पर मिलेगा 10 लाख का लोन
बजट में न्यू टैक्स रिजीम के तहत क्या-क्या इनकम टैक्स स्लैब का प्रस्ताव रखा गया है?
बजट 2024 में न्यू टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। न्यू टैक्स रिजीम के तहत टैक्स स्लैब में 10 लाख तक की कर योग्य आय वाले लोगों को लाभ होगा। हालांकि ओल्ड टैक्स रिजीम और न्यू टैक्स रिजीम के तहत मूल छूट सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर टैक्स वाली राशि 7 लाख से अधिक नहीं है, तो न्यू टैक्स रिजीम के तहत कोई टैक्स नहीं है।
ये भी पढ़ें- 'प्लीज, कुछ और कॉपी करें', बजट के बाद चिदंबरम का तंज, संसद में मोदी सरकार से पूछे 5 सवाल
न्यू टैक्स रिजीम के तहत प्रस्तावित टैक्स स्लैब इस प्रकार है...
- ₹3,00,000 - 0%,
- ₹3,00,001- ₹7,00,000 5%,
- ₹7,00,001- ₹10,00,00-10%
- ₹10,00,001- ₹12,00,000 15%
- ₹12,00,001- ₹15,00,000- 20%
- ₹15,00,001 और उससे अधिक - 30%












Click it and Unblock the Notifications