वित्त मंत्री ने कहा Ola ऊबर के कारण ऑटो सेक्टर में मंदी, लोगों ने किया ट्रोल
नई दिल्ली। देश की आर्थिक स्थिति डमाडोल है। ऑटोसेक्टर मंदी की मार झेल रहा है। ऐसे में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बयान दिया कि ओला-ऊबर जैसे एप बेस्ड कैब सर्विसेज का असर ऑटो मोबाइल सेक्चर पर पड़ा रहा। निर्मला सीतारमण के इस बयान का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों ने उनके इस बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Recommended Video
Nirmala Sitharaman ने Auto Sector में मंदी के लिए Ola Uber को क्यों ठहराया जिम्मेदार ? | वनइंडिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बयान दिया कि ऑटो सेक्टर में आई मंदी के पीछे ओला-ऊबर वजह है। उन्होंने कहा कि लोग गाड़ी खरीदने के बजाए ओला-ऊबर को तरजीह देते हैं। लोग गाड़ी खरीदकर ईएमआई देने के बजाए मेट्रो का सफर करते हैं। निर्मला सीतारमण के इस बयान को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लोगों ने उनके बयान की चुटकी लेनी शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications