NIRF Ranking 2023: IIT मद्रास देश का टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज; देखें पूरी लिस्ट
NIRF Ranking 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क ने टॉप सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, आईआईटी और मैनेजमेंट संस्थानों की सूची जारी की है। इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में IIT मद्रास ने पहला स्थान हासिल किया है।

NIRF Ranking 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने भारत के आईआईटी शिक्षण, मैनेजमेंट संस्थानों और सर्वश्रेष्ठ कॉलेज की रैंकिंग सोमवार को जारी की। आईआईटी शिक्षण संस्थानों की लिस्ट में आईआईटी मद्रास टॉप पर रहा। वहीं, सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों की लिस्ट में मिरांडा हाउस कॉलेज का पहले स्थान पर कब्जा रहा। इसी तरह एनआईआरएफ ने पूरे टॉप 10 की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं किसे कौन सा स्थान मिला...
आईआईटी संस्थानों की टॉप 10 लिस्ट
- IIT मद्रास
- IIT दिल्ली
- IIT बंबई
- IIT कानपुर
- IIT रुड़की
- IIT खरगापुर
- IIT गवाहाटी
- IIT हैदराबाद
- IIT तिरुचिरापल्ली
- IIT कोलकाता
टॉप मैनेजमेंट संस्थान
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(IIM), अहमदाबाद
- आईआईएम, बैंग्लोर
- आईआईएम, कोझिकोड
- आईआईएम, कलकत्ता
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(आईआईटी), दिल्ली
- आईआईएम, लखनऊ
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मुंबई
- आईआईएम, इंदौर
- जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों की लिस्ट
- मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली
- हिंदू कॉलेज, दिल्ली
- प्रेसीडेंसी कॉलेज चेन्नई
- पीएसजीआर क्रिश्नाम्मल कॉलेज फॉर वुमेन, कोयंबटूर
- सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता
- आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, न्यू दिल्ली
- लोयोला कॉलेज चेन्नई
- रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, हावड़ा
- लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली
- किरोड़ी मल कॉलेज, दिल्ली
क्या है NIRF Ranking का मकदस ?
आपको बता दें कि एनआईआरएफ यानी नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क का मकसद शिक्षण संस्थानों को उनकी गुणवत्ता के आधार पर स्थान देना है। जिसकी मदद से तालीम लेने वाला हर स्टूडेंट अपने शिक्षण संस्थान का उचित चयन कर सके। इसकी रैंकिंग की मदद से अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य की दिशा निर्धारित करने में मदद मिलती है। एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। शिक्षा मंत्रालय रैंकिंग के लिए कुछ पैरामीटर्स पर संस्थानों को परखती है। उसके बाद नतीजे जारी करती है।












Click it and Unblock the Notifications