Nipah Virus पर दुनिया को राहत! WHO बोला-भारत से बाहर फैलने का खतरा नहीं, क्या कहती है रिपोर्ट
Nipah Outbreak India: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने निपाह वायरस को लेकर भारत और दुनिया के लिए राहत भरी जानकारी दी है। WHO ने शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को कहा कि भारत में सामने आए निपाह वायरस के मामलों के बाद भी इस संक्रमण के आगे फैलने का खतरा कम है।
इसके साथ ही संगठन ने साफ किया कि फिलहाल भारत से यात्रा या व्यापार पर किसी तरह की पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, भारत में निपाह वायरस के दो मामलों की पुष्टि के बाद एशिया के कई देशों में सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों ने अपने एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग जांच सख्त कर दी थी, ताकि वायरस के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने के जोखिम को रोका जा सके।
Nipah Virus WHO Report: WHO ने क्या कहा?
WHO ने रॉयटर्स को ईमेल के जरिए दिए बयान में कहा, इन दो मामलों से आगे संक्रमण फैलने का जोखिम कम माना जा रहा है। भारत में ऐसे प्रकोपों को नियंत्रित करने की पूरी क्षमता है। WHO ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक इंसान से इंसान में संक्रमण के बढ़ने का कोई सबूत नहीं मिला है। संगठन ने बताया कि वह लगातार भारतीय स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। हालांकि WHO ने यह भी माना कि वायरस का स्रोत पूरी तरह से समझा जाना अभी बाकी है और आगे भी कुछ मामलों में एक्सपोजर से इनकार नहीं किया जा सकता।
West Bengal Nipah Outbreak: पश्चिम बंगाल में सिर्फ दो मामले, सभी कॉन्टैक्ट सुरक्षित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दिसंबर 2025 से अब तक पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के केवल दो मामले सामने आए हैं। दोनों संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी (नर्स) अस्पताल में इलाजरत हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया रिजनल ऑफिस ने बताया कि 196 लोगों को संभावित कॉन्टैक्ट के रूप में चिन्हित किया गया। सभी की ट्रेसिंग, निगरानी और जांच की गई है और सभी कॉन्टैक्ट्स में कोई लक्षण नहीं पाए गए। सभी की निपाह टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई हैं और अब तक कोई नया निपाह केस सामने नहीं आया है, और स्थिति पूरी तरह मॉनिटर की जा रही है।
What Is Nipah Virus: क्या है निपाह वायरस और कितना खतरनाक?
निपाह वायरस एक जूनोटिक वायरस है, जो मुख्य रूप से फ्रूट बैट्स (फल खाने वाले चमगादड़) और सूअरों जैसे जानवरों में पाया जाता है। यह वायरस इंसानों में तेज बुखार, सिरदर्द और गंभीर मामलों में दिमाग में सूजन (एन्सेफलाइटिस) पैदा कर सकता है।
इस वायरस की मृत्यु दर 40% से 75% तक बताई जाती है। फिलहाल न तो इसका कोई पक्का इलाज उपलब्ध है और न ही कोई लाइसेंस प्राप्त वैक्सीन, हालांकि वैक्सीन पर रिसर्च जारी है।
WHO निपाह वायरस को प्राथमिकता वाले खतरनाक रोगजनकों (Priority Pathogen) की सूची में रखता है, क्योंकि इसकी मृत्यु दर बहुत ज्यादा है। इसका इलाज और वैक्सीन उपलब्ध नहीं है जिससे भविष्य में इसके ज्यादा संक्रामक रूप में बदलने की आशंका रहती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि निपाह वायरस आसानी से व्यक्ति से व्यक्ति में नहीं फैलता। इसके लिए संक्रमित व्यक्ति के साथ लंबे और नजदीकी संपर्क की जरूरत होती है। यही वजह है कि छोटे स्तर पर होने वाले प्रकोप आम हैं, लेकिन आम आबादी के लिए जोखिम कम बना रहता है।
भारत में नया नहीं है निपाह
WHO के अनुसार, भारत में निपाह वायरस कोई नया संक्रमण नहीं है। देश में अब तक सात बार निपाह का प्रकोप दर्ज किया जा चुका है। केरल को दुनिया के सबसे अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में माना जाता है, जहां 2018 से अब तक इस वायरस से दर्जनों मौतें हो चुकी हैं।
पश्चिम बंगाल में यह तीसरा निपाह प्रकोप है। इससे पहले 2001 और 2007 में राज्य के बांग्लादेश से सटे जिलों में मामले सामने आए थे। पड़ोसी देश बांग्लादेश में तो लगभग हर साल निपाह के मामले रिपोर्ट होते हैं।
फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं
WHO और भारतीय स्वास्थ्य एजेंसियों दोनों का मानना है कि मौजूदा हालात नियंत्रण में हैं। निगरानी, जांच और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तेजी से की जा रही है। ऐसे में आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग अफवाहों से बचें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications