Nipah: केरल में निपाह वायरस का एक और केस, कर्नाटक और तमिलनाडु हुआ अलर्ट, लोगों ना जाने की दी सलाह
Nipah virus in Kerala Karnataka, Tamil Nadu Alert: केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने शुक्रवार सुबह अपडेट दिया है कि कोझिकोड के एक अस्पताल में निगरानी में रखे गए 39 वर्षीय व्यक्ति में निपाह वायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है।
केरल में निपाह वायरस के मद्देनजर पड़ोसी राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु सतर्क है। कर्नाटक और तमिलनाडु ने निपाह के वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने अपने नागरिकों से केरल ना जाने की सलाह दी है।

कर्नाटक सरकार ने दक्षिण कन्नड़ और पड़ोसी राज्य की सीमा से लगे जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर किसी भी मरीज में निपाह के लक्षण दिखते हैं तो, उसे फौरन निगरानी में रखा जाए।
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने कथित तौर पर राज्य पुलिस से जिलों में प्रवेश करने वाले मालवाहक ट्रकों-वाहनों, जिसम फल-सब्जियां समेत अन्य जरूरी सामने होते हैं, उनका निरीक्षण करने और फलों की भी जांच करने को कहा है।
इसके अलावा, अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को तुरंत बुखार और सिर दर्द जैसे लक्षणों का सर्वेक्षण करने के लिए कहा गया है। कर्नाटक सरकार ने कहा है कि जिन लोगों ने केरल के कोझिकोड की यात्रा की है और उन्हें बुखार भी है या वे निपाह संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आए हैं, उन्हें संक्रमण के प्रति संभावित रूप से संवेदनशील माना जाएगा।
कर्नाटक के साथ-साथ तमिलनाडु ने भी केरल के साथ सीमा साझा करने वाले जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु ने पुलिस को केरल से आने वाले यात्रियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
केरल में फिलहाल 6 निपाह से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं दो मरीजों की निपाह से केरल में मौत हो गई है। निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है।












Click it and Unblock the Notifications