VIDEO:दिल्ली में चोरी के आरोपी नाइजीरियन को बांधकर रॉड से पीटा
नई दिल्ली। दिल्ली में हैवानियत का एक वीडियो सामने आया है। यहां के मालवीय नगर इलाके में चोरी के आरोप में नाइजीरिया के एक शख्स को लोगों ने खंभे में बांध दिया और फिर लोहे की रॉड से उसे जमकर मारा। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उसे छुड़ाया गया और फिर बदहवास हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक इलाके में कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। इस संबंध में लोगों ने शक के आधारा पर नाइजीरिया के एक युवक को पकड़ लिया। लोगों ने उससे पूछताछ के लिए खंभे में बांध दिया और जब उसने चोरी से इंकार किया तो उसे लोहे की रॉड से मारना शुरु कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications