प्रियंका चोपड़ा ने शादी में पहनी 75 फीट लंबी वेल, लोगों ने इसपर भी बना डाले Memes

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में दो रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें मंगलवार को इंटरनेशनल मैगजीन पीपल्स ने जारी कीं।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में दो रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें मंगलवार को इंटरनेशनल मैगजीन पीपल्स ने जारी कीं। तभी से चारों ओर बस प्रियंका-निक की शादी के ही चर्चे हैं और सबसे ज्यादा सुर्खियां जो बटोर रहा है वो है प्रियंका का गाउन। प्रियंका के सफेद गाउन पर इतनी चर्चा हुई की यूजर्स ने इसपर मीम्स बना डाले।

राफ लॉरेन ने डिजाइन किया था प्रियंका का गाउन

राफ लॉरेन ने डिजाइन किया था प्रियंका का गाउन

प्रियंका ने एक दिसंबर को ईसाई शादी के लिए राफ लॉरेन का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। मशहूर इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर राफ लॉरेन ने इससे पहले केवल अपने परिवार के सदस्यों के लिए वेडिंग गाउन डिजाइन किया था, लेकिन उन्होंने इस प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए खास प्रियंका के लिए इसे डिजाइन किया। निक ने भी इन्हीं का डिजाइन किया सूट पहना था।

75 फीट की वेल को पांच लोगों ने था संभाला

75 फीट की वेल को पांच लोगों ने था संभाला

ये जोड़ा जहां इतना खूबसूरत लग रहा था, वहीं सारी लाइमलाइट प्रियंका के गाउन की वेल ले गई। प्रियंका ने गाउन के साथ जो वेल पहनी थी उसकी लंबाई 75 फीट की थी। इस वेल को सिर्फ संभालने के लिए ही पांच लोगों की जरूरत पड़ी। प्रियंका जब अपनी मां के साथ आइल पर चलकर निक के पास जा रही थीं तो पीछे पांच लोगों ने उनकी 75 फीट लंबी वेल पकड़ी हुई थी।

इंटरनेट यूजर्स ने बना डाले वेल पर मीम्स

इंटरनेट यूजर्स ने बना डाले वेल पर मीम्स

इतनी लंबी वेल देखकर इंटरनेट यूजर्स भौंचक्का रह गए। उनकी वेल अब एक मशहूर मीम बन गई है। देखिए प्रियंका की वेल पर इंटरनेट के बेस्ट रिएक्शन्स-

ये भी पढ़ें: जब उस रात निक ने नहीं किया Kiss, तो क्या था प्रियंका का रिएक्शन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+