बीच पर मस्ती कर रहे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, फोटो देख दीवाने हुए फैंस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ही समय पहले अमेरिका सिंगर निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ और परिवार के साथ छुट्टियां बिताने में जुटे हुए हैं। स्विटजरलैंड में जमकर मस्ती करने के बाद दोनों एक रोमांटिक वैकेशन के लिए कैरेबियन पहुंचे। इस दौरान बीच पर मस्ती करते हुए उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रियंका बीच पर बिकीनी पहने झूला झूलती दिखाई पड़ रही हैं।

nick jonas and priyanka chopra seen having fun at caribbean

इसके अलावा निक ने प्रियंका के साथ एक कैंडिड तस्वीर भी शेयर की जिसके कैप्शन में लिखा था मिस्टर एंड मिसेज जोनास। तस्वीर में फ्लोरल ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेस में प्रियंका ने निक को पीछे से पकड़ा हुआ है जबकि निक हाथ में सिगार लिए पोज कर रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर पर कुछ ही मिनटों में हजारों कमेंट आ गए और लाखों लाइक्स भी। प्रियंका और निक के फैंस को उनकी ये जोड़ी बेहद पसंद है। दोनों की शादी के बाद से ही उनके फैंस तस्वीरों के इंतजार में थे और तस्वीरें सामने आते ही मानो इंस्टाग्राम पर बधाइयों का सैलाब आ गया।

View this post on Instagram

Mr. & Mrs. Jonas

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने राजस्थान के उदयपुर के उम्मैद भवन में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस शादी में गिने चुने और खास मेहमानों को ही न्यौता दिया गया था जबकि बाकी लोगों के लिए प्रियंका और निक ने अलग अलग रिसेप्शन का आयोजन किया था। गौरतलब है कि प्रियंका बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने हॉलीवुड में सबसे ज्यादा का किया। उन्होंने बाहर के सीरियल क्वांटिको में भी काम किया। आज न सिर्फ भारत बल्कि बाहर के देशों में भी उनकी खास पहचान है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी की तस्वीरें जारी, इसलिए हैं खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+