प्रियंका जैसी बहू पाकर खुश हैं निक जोनस की मां, खुद दिया इसका सबूत

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों दिसंबर में जोधपुर में शादी करेंगे, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका के दोस्तों ने उनके लिए न्यूयॉर्क में एक ब्राइडल शॉवर का भी आयोजन किया।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों दिसंबर में जोधपुर में शादी करेंगे, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका के दोस्तों ने उनके लिए न्यूयॉर्क में एक ब्राइडल शॉवर का भी आयोजन किया। इन सभी तैयारियों के बीच प्रियंका की होने वाली सास, डीनिज जोनस ने बहू पर खूब प्यार लुटाया है। प्रियंका जैसी बहू पाकर डीनिज खुद को खुशकिस्मत मानती हैं और इसका सबूत उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये दिया है।

प्रियंका से खुश हैं उनकी सास

प्रियंका से खुश हैं उनकी सास

निक जोनस की मां और प्रियंका की होने वाली सास डीनिज अपनी बहू से काफी खुश हैं। प्रियंका हाल ही में निक के परिवार के साथ डिनर पर गईं थीं। निक की मां ने इस डिनर से प्रियंका संग अपनी एक फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर डीनिज ने लिखा, 'ब्लेस्ड #डॉटरइनलव।' प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने मंगेतर निक और उनके परिवार के साथ खूब समय बिता रही हैं। हाल ही में उनके दोस्तों ने उनके लिए ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया।

View this post on Instagram

So Blessed #daughterinlove

A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on

ब्राइडल शॉवर में शामिल हुए खास दोस्त

इसमें उनके खास दोस्तों के अलावा उनके होने वाली भाभी भी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। इस शॉवर में हॉलीवुड सेलेब्रिटी केली रीपा भी नजर आईं। अपने ब्राइडल शॉवर में प्रियंका ने सफेद रंग का फेदर मार्चेसा गाउन पहना, जिसमें वो काफी हसीन लग रहीं थीं। इस सफेद स्ट्रेपलैस गाउन के साथ उन्होंने टिफनी का हीरों का नेकलेस भी पहना था। प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में पूरे रजवाड़े स्टाइल में शादी करेंगे।

उमेद भवन में होगी प्रियंका-निक की शादी

उमेद भवन में होगी प्रियंका-निक की शादी

दोनों की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच चलेगा। 2 दिसंबर को सात फेरों की रस्म होगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसमें करीब 200 गेस्ट के आने की उम्मीद है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि दीपिका-रणवीर की तरह प्रियंका ने अभी तक अपनी शादी की तारीख कंफर्म नहीं की है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+