निर्भया केस: विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर की
नई दिल्ली। 2012 के दिल्ली गैंगरेप केस में दोषियों में से एक विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर की है। विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने बुधवार को बताया है कि उसने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दायर कर अपनी फांसी की सजा माफ करने की गुहार लगाई है। अब राष्ट्रपति उसकी सजा को लेकर फैसला करेंगे।
Recommended Video

इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इसी केस के एक और दोषी मुकेश की फांसी के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया। जिसके बाद उसके सभी कानूनी विकल्फ खत्म हो गए हैं। बता दें कि अदालत ने सभी चार दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को 1 फरवरी को फांसी देने का आदेश दिया है। इससे पहले अदालत ने 22 जनवरी का डेथ वारंट जारी किया था। मुकेश की याचिका की वजह से इसे टालना पड़ा था और 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी देने का नया वारंट जारी हुआ था।
ये केस आठ साल पुराना है। दिसंबर, 2012 में दिल्ली में गैंगरेप और हत्या को अंजाम दिया गया था। 23 साल की पैरामेडिकल स्टूडेंट के साथ चलती बस पर सवार 6 लोगों ने दक्षिणी दिल्ली के इलाके में गैंगरेप किया था। इसके बाद उसको लोहे की रॉड से मारा गया था। वारदात के बाद उसे चलती बस से नीचे फेंक दिया था। लड़की ने 29 दिसंबर, 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में छह लोगों पर मुकदमा चला। एक आरोपी ने जेल में कथित तौर आत्महत्या कर ली। एक आरोपी नाबालिग था, जो तीन साल की सजा काटकर बरी हो चुका है। बाकी चारमुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को फांसी की सजा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications