Video: निया शर्मा ने को-एक्टर रवि दुबे को बताया 'Best Kisser', जानें पत्नी सरगुन का रिएक्शन

मुंबई। टेलीविजन की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में अपने एक खुलासे से एक्टर रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता को हैरान कर दिया। एशिया की सेक्‍सीएस्‍ट वुमेन की ल‍िस्‍ट में शामिल हो चुकी टीवी एक्‍ट्रेस न‍िया शर्मा अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इस बार निया शर्मा कई शोज में अपने को-स्टार रह चुके रवि दुबे को लेकर दिए एक बयान को लेकर चर्चा में हैं।

निया शर्मा ने रवि दुबे को बताया 'बेस्ट किसर'

निया शर्मा ने रवि दुबे को बताया 'बेस्ट किसर'

हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं निया शर्मा ने शो 'जमाई 2.0' में साथ काम कर चुके को-एक्टर रवि दुबे को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसे सुन खुद रवि और उनकी पत्नी सरगुन भी चौंक गईं। दरअसल, निया शर्मा ने रवि दुबे को 'बेस्ट किसर' बताया जिसके बाद तो मानों बवाल ही मच गया। इस इवेंट का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो कई यूजर्स निया शर्मा को ट्रोल करने लगे।

पत्नी सरगुन का था ऐसा रिएक्शन

पत्नी सरगुन का था ऐसा रिएक्शन

दिलचस्प बात यह है कि निया शर्मा के 'बेस्ट किसर' वाले बयान पर अब रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पंजाबी फिल्‍मों की सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस सरगुन मेहता ने निया शर्मा के खुलासे को सकारात्मक अंदाज में लेते हुए उन्हें अच्छी को-एक्टर बताया है। सोशल मीडिया पर अब निया शर्मा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

'जमाई 2.0' में हैं कई इंटीमेट सीन्‍स

'जमाई 2.0' में हैं कई इंटीमेट सीन्‍स

आपको बता दें कि जी5 के वेब सीरीज 'जमाई 2.0' के दूसरे सीजन में एक बार फिर रवि दुबे और निया शर्मा नजर आने वाले है। 26 फरवरी को रिलीज हो रहे शो का ट्रेलर आ चुका है जिसमें निया और रवि के बीच काफी इंटीमेट सीन्‍स देखे जा सकते हैं। इन्हीं सीन्स पर बोलते हुए निया शर्मा ने रवि दुबे को बेस्ट किसर का खिताब दे दिया। इस पर रवि ने कहा कि, 'जब मैंने ये सुना तो मेरा मुंह खुला का खुला रह गया था।'

निया को पसंद करता हूं: रवि

निया को पसंद करता हूं: रवि

रवि दुबे ने आगे कहा, निया शर्मा अच्छे से जानती हैं कि मैं और मेरी पत्नी सरगुन उन्हें बहुत पसंद करते हैं। जब हमने निया का वीडियो देखा तो हम खूब हंसे क्योंकि हम निया को अच्छे से जानते हैं। मैं निया की बातों को स‍िर्फ कॉम्‍पलीमेंट लेता हूं, जैसा कि मैंने कहा निया जो भी कहती है, वैसी बातें सिर्फ वही बोल सकती है। इसलिए मुझे वह पसंद है। निया की बातों में कहीं भी कुछ गलत या बुरा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+