ब्‍लाऊज में बोल्‍ड फोटो के बाद अब वायरल हो रहा है निया शर्मा का 'देसी लुक', तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

मुंबई। टीवी इंडस्‍ट्री की जानी मानी एक्‍ट्रेस निया शर्मा हमेशा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पहले वो अपने नए गाने बेवफा हो तुम के चलते चर्चा में थीं लेकिन अब वो अपने नए लुक को लेकर इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है। निया शर्मा ने हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं जो फैंस को खासा पसंद आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। निया ने अपने इस फोटोशूट में चॉकलेटी कलर का सलवार सूट पहना है। फोटो पोस्‍ट करते ही वायरल हो गई और लाइक्‍स के भरमार आ गए।

ट्रेडिशनल लुक के चलते फैंस कर रहे हैं तारीफ

ट्रेडिशनल लुक के चलते फैंस कर रहे हैं तारीफ

निया ने सलवार सूट के साथ हैवी इयरिंग कैरी किया हुआ है। तस्‍वीर शेयर करने के एक घंटे के अंदर ही हजारों लाइक्‍स और शेयर हो गए। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर निया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का नया इमोशनल सॉन्ग 'तुम बेवफा हो' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

इससे पहले भी ब्‍लाउज की डिजाइन लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं निया

इससे पहले भी ब्‍लाउज की डिजाइन लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं निया

निया ने कुछ दिनों पहले एक फोटोशूट कराया था जिसमें वो बेहद हॉट नजर आ रही है। नीले रंग के लहंगे पर सिल्वर कलर की हैवी एंब्रायडरी की गई थी। वहीं इस ए-लाइन लहंगे का लुक बेहद खूबसूरत था। जो स्टनिंग लुक देने के लिए काफी दिख रहा था। हालांकि निया का ये लहंगा उस समय सुर्खियों में आ गया। जब इसके बोल्ड ब्लाउज पर लोगों की निगाह पड़ी।

निया का गाना मचा रहा है धमाल

निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का एक गाना 'तुम बेवफा हो' हाल ही में यू ट्यूब पर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है। यह गाना दर्शक को बहुत पसंद आ रहा है। 24 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+