तंजील अहमद हत्याकांड- NIA ने जारी किया संदिग्ध की तस्वीर

बिजनौर। एनआई अधिकारी तंजील अहमद की सनसनीखेज हत्या के बाद एनआई ने दो संदिग्धों की फोटो जारी की थी। लेकिन जिन दो युवकों की तस्वीर जारी हुई थी उसमें से एक युवक ने खुद सामने आकर अपना बयान दिया कि वह निर्दोष है और उसे एनआई ने क्लीन चिट दे दी है।

सामने आया चश्मदीद, तंजील अहमद जिंदा थे, आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

NIA released the pic of suspects of NIA officer Tanzeel Ahmed

जिन दो लोगों की तस्वीर को एनआईए ने जारी किया था उनमें से एक का नाम अर्शी खान है जोकि स्योहारा का निवासी है। एडीजी ने उसका बयान लेने के बाद उसे क्लीन चिट दे दी। तस्वीर में अर्शी खान ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी है, जिसे तंजील अहमद के परिवार वालों ने पहचानने से भी इनकार कर दिया है। वहीं दूसरे संदिग्ध का अभी तक कोई पता नहीं लगा है।

अर्शी खान ने बताया कि दुल्हन की मां और मेरी मां बचपन की दोस्त थी और मैं दिल्ली से आया था लिहाजा हमें कोई पहचानता नहीं था। उसने कहा कि बिना सही जानकारी के मेरी तस्वीर को इस तरह से जारी नहीं किया जाना चाहिए था।

गौरतलब है कि जिस वक्त एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या हुई थी वह पारिवारिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी हत्या की गयी थी। वहीं तंजील अहमद के परिवार वालों का कहना है कि दो युवक शादी में आये थे लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी थी और उनपर उन्हें शक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+