पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में NIA ने झारखंड, बिहार और बंगाल में कई ठिकानों पर की छापेमारी
एजेंसी ने संदिग्धों के परिसरों में तलाशी ली। जिसमें सरायकेला जिले में चार स्थान और झारखंड के रांची जिले में एक स्थान शामिल है। बिहार के मुंगेर जिले में एक स्थान और पश्चिम बंगाल के जिला पुरुलिया में भी एक जगह पर तलाशी ली।

NIA raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर तलाशी ली। NIA ने झारखंड के सरायकेला में 14 जून, 2019 को सीपीआई (माओवादी) के लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या और उनके हथियार और गोला-बारूद लूटने के मामले से संबंधित ठिकानों पर आज तलाशी ली। एजेंसी ने संदिग्धों के परिसरों में तलाशी ली। जिसमें सरायकेला जिले में चार स्थान और झारखंड के रांची जिले में एक स्थान शामिल है। बिहार के मुंगेर जिले में एक स्थान और पश्चिम बंगाल के जिला पुरुलिया में भी एक जगह पर तलाशी ली।
बता दें कि इस हमले में पांच पुलिसकर्मी मारे गए थे। जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में पांच स्थानों (सरायकेला-खरसावां जिले में चार और रांची में एक) और बिहार के मुंगेर जिले और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक-एक स्थान पर संदिग्धों के परिसों की तलाशी ली गई। प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों को बरामद किया गया।
Recommended Video

वहीं आज कर्नाटक के मंगलुरु कुकर बम विस्फोट मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पांच स्थानों पर छापेमारी की। इसके अलावा ED के कांग्रेस के ऑफिस वाली बिल्डिंग में भी छापेमारी की। वहीं,विस्फोट के मुख्य संदिग्ध आरोपी शारिक के शिवमोग्गा स्थित घर की भी तलाशी ली गई। साथ ही शारिक के परिवार की भी तलाशी की जा रही है। ED की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की प्राथमिकी पर आधारित है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ईडी के अधिकारियों ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत दायर मामले के लिए दस्तावेज और सबूत इकट्ठा करने के लिए 5 जगहों पर छापेमारी की गई। वहीं, मंगलुरु में एक इमारत में छापेमारी भी कई गई। जिस इमारत में छापेमारी की गई, वहां पर कांग्रेस का कार्यालय भी स्थित है।
यह भी पढ़ें - प्रतिबंधित PFI नेताओं के 28 ठिकानों पर केरल में NIA का छापा












Click it and Unblock the Notifications