बिहार: पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाइयों के ठिकानों पर NIA की दबिश, पटना-आरा समेत 3 जगह छापेमारी
पटना। बिहार के बाहुबली कहे जाने वाले और लोजपा के पूर्व विधायक रहे सुनील पांडेय के भाईयों के कई ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम पटना स्थित पटेल नगर के अलावा बक्सर के चरित्रवन समेत आरा और पीरो समेत कई ठिकानों पर दबिश देकर छापेमारी कर रही है। स्थानीय पुलिस ने एनआईए की छापेमारी की पुष्टि भी की है।

बक्सर के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक सीट में पुलिस के साथ सीआरपीएफ की टीम भी शामिल है। सुनील पांडेय के दोनों भाईयों के ठिकानों पर हो रही इस कार्रवाई को मुंगेर के एके-47 बरामदगी मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि बाकी जानकारी तो छापेमारी के बाद ही पता चलेगी लेकिन एनआईए की छापेमारी की वजह से राज्य की राजधानी में हड़कंप मचा हुआ है। सुनील पांडेय लोजपा से विधायक भी रह चुके हैं और उनके छोटे भाई संतोष पांडेय चर्चित नामों में से एक हैं।
सुनील पांडेय के छोटे भाई हुलास भी लोजपा पार्टी से जुड़े हैं। एमएलसी भी रह चुके हैं। जबकि संतोष पांडेय राजनीति में तो सक्रिय है ही साथ में उनका कंस्ट्रक्शन लंबा चौड़ा बिजनेस है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी गुरुवार सुबह से शुरू हुई है। गुरुवार सुबह ही एनआईए की टीम पुलिस के साथ पूर्व विधायक के बक्सर और आरा स्थित घर पहुंची। सुबह-सुहर एनआईए की टीम और पुलिस को देखकर पहले तो किसी को कुछ अंदाजा नहीं था लेकिन थोड़ी ही देर में मामला समझ में आ गया। अब देखना है कि यह छापेमारी कब तक चलती है और ठिकाने से क्या क्या चीज एनआईए के हाथ लगती है।
यह भी पढ़ें- चमकी बुखार से बिहार में हाहाकार, अब कहां गायब हो गए नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ?












Click it and Unblock the Notifications