NIA की 44 ठिकानों पर छापेमारी, ISIS के 15 गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकदी, हथियार और हमास के झंडे बरामद
National Investigation Agency Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस (ISIS) आतंकी साजिश मामले में शनिवार 09 दिसंबर की सुबह कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 ठिकानों पर छापेमारी की।
एनआईए ने महाराष्ट्र पुलिस और एटीएस महाराष्ट्र के सहयोग से महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई और व्यापक छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के 15 गुर्गों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, आपत्तिजनक दस्तावेज, स्मार्टफोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। जब्ती में एक पिस्तौल, दो एयर गन, आठ तलवारें और चाकू, दो लैपटॉप, छह हार्ड डिस्क, तीन सीडी, 38 मोबाइल फोन, 10 मैगजीन किताबें, 68 लाख 03 हजार 800 रुपये नकद और 51 हमास के झंडे शामिल हैं।
एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी आईएसआईएस महाराष्ट्र मॉड्यूल के सभी सदस्य बोरीवली से काम कर रहे थे। जहां उन्होंने पूरे भारत में आतंक और हिंसा फैलाने की साजिश रची थी। हिंसक जिहाद, खिलाफत, आईएसआईएस का रास्ता अपनाते हुए आरोपियों का उद्देश्य देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था। साथ ही भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना था।
यह भी पढ़ें- NIA in Kashmir: जी-20 सम्मेलन से पहले एनआईए ने कश्मीर में मारे 70 छापे, जानें क्या है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications