स्पेशल यूनिट बनाकर भारत में हमले कराने की फिराक में दाऊद, NIA ने किया खुलासा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खुलासा किया है कि भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम ने भारत को निशाना बनाने के लिए एक विशेष इकाई का गठन किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, हिट लिस्ट में राजनीतिक नेताओं और प्रसिद्ध व्यापारियों के नाम शामिल हैं। प्राथमिकी से पता चला है कि दाऊद इब्राहिम अपनी विशेष इकाई के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने के उद्देश्य से विस्फोटक और घातक हथियारों का उपयोग करके देश पर हमला करने की योजना बना रहा था।

nia disclosed that dawood ibrahim form special unit for indian leader and businessman

इसके अलावा दाऊद इब्राहिम का फोकस दिल्ली और मुंबई पर है। ईडी ने हाल ही में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल होने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर, उसके सहयोगियों और गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करेगी। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शुक्रवार को इकबाल कासकर को 24 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था।

Recommended Video

    NIA ने IPS Arvind Negi को किया गिरफ्तार, Lashkar-e-Taiba से लिंक | वनइंडिया हिंदी

    इकबाल कास्कर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स तस्करी जैसे मामले चल रहे हैं। इस समय इकबाल कासकर जेल में बंद है। करीब तीन साल से वो जेल में है। दो दिन पहले भी ईडी ने कासकर के मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन से जुड़े मामले की जांच के संबंध में मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। जिसके बाद अब उसको ईडी की कस्टडी में दिया गया है।

    ईडी ने अदालत को बताया कि कासकर से पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं क्योंकि वह एक प्रमुख साजिशकर्ता और सिंडिकेट का अगुवा है। इस हफ्ते की शुरुआत में ईडी ने मुंबई में इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पारकर, कासकर के साथ-साथ गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार से जुड़े लोगों के करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+