NIA ने ISIS मॉड्यूल मामले में आठवें संदिग्ध को किया गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों में था सक्रिय रूप से शामिल

NIA ISIS Module: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) ने गुरुवार को पुणे में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में आठवें संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। समाचर एजेंसी ने प्रेस रिलीज कर यह जानकारी दी है।

एएनआई लगातार पुणे में आईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों की जांच कर रही है। इस कड़ी में जांच एजेंसी ने आठवें संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

NIA ने ISIS मॉड्यूल मामले में आठवें संदिग्ध को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्ध विदेशी आतंकवादी संगठन की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था। संदिग्ध आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहनवाज आलम के रूप में हुई है। वह झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है।

एनआईए ने अपने बयान में कहा कि जांच से पता चला है कि शाहनवाज ने ठिकाने के रूप में कई जगहों का इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही आतंकी प्रशिक्षण में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह इसी साल 19 जुलाई को पुणे पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था।

एनआईए ने 3 लाख रुपये का इनाम किया था घोषित

उसे उस समय रंगे हाथ पकड़ा गया, जब वह मोहम्मद यूनुस खान नामक व्यक्ति के साथ बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद यह बात सामने आई कि वह आईएसआईएस के ऑपरेटिव था। एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की थी योजना

पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में पुलिस ने अब तक कई गिरफ्तारियां कर चुकी हैं। आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में एनआईए की जांच रही है। जांच से पता चला कि आरोपी व्यक्तियों की आईएसआईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से आतंकवादी गतिविधि करने की योजना थी।

यह भी पढ़ें- PFI से जुड़े मामले में NIA की मुंबई में सुबह 5 बजे छापेमारी, 6 घंटे तक नहीं खुला दरवाजा, फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+