जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, NGO के 10 ठिकानों पर छापा
सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच के लिए एनआईए जाकिर नाइक को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) में छापेमारी की। एजेंसी ने एनजीओ के 10 केंद्रों में छापा मारा।

सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच के लिए एनआईए जाकिर नाइक को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
इसके पहले शुक्रवार को एनआईए ने जाकिर नाइक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। नाइक पर नफरत फैलाने और धार्मिक भदभाव को भड़काने का आरोप है। एनआईए ने आईपीसी की धारा 153 ए और गैरकानूनी गतिविधियां निषेध एक्ट (UAPA) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
एजेंसी ने आरोप लगाया कि जाकिर नाइक ने भारतीय युवाओं को गैरकानूनी गतिविधियों र आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाया।
गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकाननी करार देते हुए प्रतिबंध लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications