मानवाधिकार आयोग का यूपी सरकार को नोटिस, टॉर्च की रोशनी में मोतियाबिंद ऑपरेशन का मामला

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में टॉर्च की रोशनी में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने की खबरें सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स पर ध्यान देते हुए एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। उन्नाव के लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए नेत्र शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन टॉर्च की रोशनी से करने का मामला मंगलवार को सामने आने के बाद इसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी ने शिविर लगाकर यहां आंखों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को हटाया

स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को हटाया

मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तलब कर जांच के आदेश दे दिए। हालांकि जितनी देर में सीएमओ साहब जांच कर पाते तब तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए उन्हें हटा दिया गया। अस्पताल में 32 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने और ऑपरेशन के बाद उन्हें जमीन पर लिटाने की बड़ी लापरवाही के चलते स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके पद से हटा दिया। इस बात की भी जांच कराई जा रही है कि कैसे ब्लैक लिस्टेड संस्था को नेत्र शिविर लगाने की अनुमति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी गई है।

ब्लैक लिस्टेड संस्था ने कराए मोतियाबिंद के ऑपरेशन

ब्लैक लिस्टेड संस्था ने कराए मोतियाबिंद के ऑपरेशन

ओम जगदंबा सेवा समिति और जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें डॉक्टरों द्वारा टॉर्च की रोशनी में आंखों का ऑपरेशन किया गया। लापरवाही की स्थिति ये रही कि एक शख्स टॉर्च से रोशनी दिखा रहा था और डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे थे।

गलियारे में लिटाकर किया ऑपरेशन

गलियारे में लिटाकर किया ऑपरेशन

यही नहीं अंधेरे में ही मरीजों को ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य केंद्र के गलियारे में जमीन पर ही लिटाया गया। यहां पर ना तो मरीजों के रुकने की उचित व्यवस्था थी और ना खाने-पीने की। अव्यवस्था देख तीमारदारों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने जिलाधिकारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए मरीजों को राहत पहुंचाने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+