कौन-कौन हैं वो News Click के पत्रकार, जिनके घर पर दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी, क्या है इनपर आरोप?

News Click Journalist Raid: समाचार पोर्टल 'न्यूज क्लिक' से जुड़े परिसरों और इस संस्था से जुड़े लगभग 30 से ज्यादा पत्रकारों और लेखकों के यहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार (03 अक्टूबर) को छापेमारी की। दिल्ली पुलिस यूएपीए (UAPA) और IPC अन्य धाराओं के तहत न्यूज क्लिक से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रही है। न्यूज क्लिक पर आरोप लगे हैं कि ये संगठन चीन और विदेशों से फंड लेता था। ये पैसे कई पत्रकारों और लेखकों को भी दिए गए हैं।

न्यूज क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ, लेखक उर्मिलेश, परंजॉय गुहा ठाकुरता और एंकर अभिसार शर्मा समेत कई जाने-माने पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आइए जानें उन पत्रकारों और लेखक में कौन-कौन शामिल हैं...?

News Click Journalist Raid

जानिए वो कौन-कौन से पत्रकार, जिनपर हुई रेड?

1. प्रबीर पुरकायस्थ: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारी न्यूज क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के यहां छापेमारी की और उन्हें अपने साथ ले गई है।

2. उर्मिलेश: न्यूज क्लिक के लेखक उर्मिलेश के यहां भी छापेमारी हुई है। उनके वकील गौरव यादव ने कहा है कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उनको पूछताछ के लिए अपने ऑफिस ले गई है।

3. परंजॉय गुहा ठाकुरता: न्यूज क्लिक के लेखक और पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता के यहां भी रेड पड़ी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारी उनको साथ ले गए हैं।

4. अभिसार शर्मा: न्यूज एंकर और पत्रकार अभिसार शर्मा के यहां भी छापेमारी हुई है। पुलिस उनका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है। अभिसार शर्मा आजतक और एबीपी जैसे चैनलों के साथ काम कर चुके हैं।

5. भाषा सिंह: पत्रकार और लेखक भाषा सिंह के यहां भी छापेमारी हुई है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनका फोन जब्त हो चुका है।

6. तीस्ता सीतलवाड़: मुंबई पुलिस के अधिकारी एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के घर भी न्यूज क्लिक से जुड़े विवाद में छापेमारी के लिए पहुंची थी।

7. औनिंद्यो चक्रवर्ती: पत्रकार औनिंद्यो चक्रवर्ती के यहां भी छापेमारी हुई है। इनका भी लैपटॉप बरामद किया गया है।

8. पत्रकार और न्यूज क्लिक के लेखक अनुराधा रमन, सत्यम तिवारी, अदिति निगम और सुमेधा पाल के यहां भी छापेमारी हुई है।

9. इसके अलावा पत्रकार और व्यंग्यकार संजय राजौरा के यहां भी छापेमारी हुई है।

10. एक्टिविस्ट सोहेल हाशमी के यहां भी दिल्ली पुलिस गई थी और फोन और लैपटॉप ले गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+