Rahul Gandhi के बयान भी न्यूजक्लिक के नैरेटिव की तरह, कांग्रेस का 'चीन प्रेम' किसी से छिपा नहीं: भाजपा

Rahul Gandhi और कांग्रेस पर हमलावर भाजपा ने एक बार फिर चीनी सामान और देश विरोधी बातों को लेकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक एक ही नाड़ी के हिस्से हैं। उनका मकसद 'भारत विरोधी' और 'भारत तोड़ो' एजेंडा चलाना था।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के स्लोगन- 'मोहब्बत की दुकान' पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी की 'नकली मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ़ देखा जा सकता है।

Rahul Gandhi

उन्होंने कहा कि चीन के प्रति राहुल का प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी एजेंडा चला रहे थे। उनके अलावा भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी राहुल पर हमला बोला।

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान चंद्रशेखर ने कहा, न्यूज़क्लिक जैसे मंचों और संयुक्त रूप से संचालित होने वाले अन्य मंचों की तरफ से पेश नैरेटिव लगभग वैसे ही हैं, जिस तरह से राहुल गांधी व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल विदेश जाते हैं और बिल्कुल वही बातें कहते हैं-लोकतंत्र खतरे में है, न्यायपालिका में समझौता हो चुका है, ईवीएम से छेड़छाड़ की जाती है। ये बिल्कुल वही कहानी है जो राहुल मंच से पेश करते हैं... यह एक जटिल साजिश है।

गहरी साजिश का आरोप लगाते हुए चंद्रशेखर ने कहा, यह उन ऑपरेटरों का एक नेटवर्क है, जिन्हें देश के बाहर निहित स्वार्थों से वित्त पोषित किया जा रहा है, जो भारत के उत्थान के विरोधी हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि जब केंद्रीय एजेंसियों ने न्यूज़क्लिक प्लेटफॉर्म की जांच की गई तो उसने और अन्य दलों ने इसका समर्थन किया था।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को न्यूज़क्लिक पोर्टल का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। बता दें कि एक रिपोर्ट में बीजिंग के प्रचार को फैलाने के उद्देश्य से मंच पर चीनी फंडिंग का जिक्र किया गया था।

अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा था कि दैनिक अखबार ने नेविल रॉय सिंघम नाम के एक व्यक्ति को सुदूर-वामपंथी उद्देश्यों के समाजवादी हितैषी के रूप में पहचाना है।

नेविल पर चीनी सरकारी मीडिया मशीन के साथ मिलकर दुनिया भर में काम करने और चीनी प्रचार का वित्तपोषण करने का आरोप है। अनुराग ठाकुर ने कहा, नेविल रॉय सिंघम ने न्यूज़क्लिक को फंडिंग की थी।

बकौल अनुराग ठाकुर, नेविल को खुद चीन फंडिंग कर रहा था। नेविल रॉय चीनी प्रोपेगैंडा पार्टी की प्रोपेगैंडा शाखा के सीधे संपर्क में हैं। और इन तथ्यों को उन अखबारों ने उजागर किया है जिनकी कांग्रेस पार्टी ने जमकर तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें- Rahul return: कांग्रेस के जश्न पर बीजेपी का तंज, कहा- दोषमुक्त नहीं हुए सिर्फ सजा पर लगी है रोक, करें इंतजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+