दलित युवक से की शादी तो नाराज पिता ने काट दिए बेटी के हाथ, केस दर्ज

हैदराबाद। दलित युवक से शादी करने पर एक पिता अपनी बेटी से इसकदर नाराज हुआ कि उसने बेटी के हाथ ही काट दिए। इतना ही नहीं आरोपी पिता ने अपने दामाद पर भी हमलाकर उसे भी घायल कर दिया। ये खौफनाक घटना तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अपनी बेटी की इस शादी के खिलाफ था। जैसे ही उसे पता चला कि बेटी ने उसके खिलाफ जाकर दलित युवक से शादी की है तो उसका गुस्सा भड़क गया। पहले उसने शराब पी और फिर नशे की हालत में वह अपनी बेटी के पास धारदार हथियार के साथ पहुंचा और उसके हाथ काट दिए। उसने अपनी बेटी के चेहरे पर भी वार किया। फिलहाल पीड़ित लड़की अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बेटी की शादी से नहीं था खुश

बेटी की शादी से नहीं था खुश

हैदराबाद के बंजारा हिल्स पुलिस ने बताया कि पूरा मामला बुधवार दोपहर का है। बेटी पर हमला करने वाले आरोपी पिता 42 वर्षीय मनोहर चारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी उसके रिश्तेदार के घर से बुधवार शाम में हुई है। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय माधवी चारी ने 22 वर्षीय बी संदीप के साथ अंतरजातीय विवाह किया। माधवी के पिता मनोहर चारी इस रिश्ते के खिलाफ थे।

12 सितंबर को बेटी ने प्रेमी संग की शादी

12 सितंबर को बेटी ने प्रेमी संग की शादी

दरअसल माधवी ओबीसी वर्ग से हैं और बी संदीप दलित समुदाय से आते हैं। दोनों करीब पांच साल से रिलेशन में थे और आखिरकार उन्होंने शादी की योजना बना ली। संदीप के पिता का निधन हो चुका है और वह कॉलेज स्टूडेंट हैं। माधवी के पिता को जब पता चला कि तो उन्होंने इस शादी का विरोध किया। फिर भी 12 सितंबर को माधवी और संदीप ने बोलारुम के एक मंदिर में चोरी-छिपे शादी कर ली।

आरोपी पिता ने मिलने के लिए बुलाया, फिर किया हमला

आरोपी पिता ने मिलने के लिए बुलाया, फिर किया हमला

पुलिस ने बताया कि माधवी के पिता मनोहर चारी को जब उनके शादी करने की बात पता चली तो उन्होंने बुधवार दोपहर में अपनी बेटी को फोन किया और पति के साथ मिलने के लिए बुलाया। दोनों नवविवाहित युगल स्कूटी से एरागड्डा इलाके में एक थिएटर पर मिलने के लिए पहुंचे। करीब 3.15 बजे माधवी के पिता बाइक से वहां पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि मनोहर चारी ने पहले लड़के पर हमला किया। फिर उसने अपनी बेटी पर हमला किया उसका बायां हाथ काट दिया। इसके बाद उसने बेटी के चेहरे पर भी हमला किया। इस दौरान माधवी लगातार चिल्लाती रही, मुझे मत मारो।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मनोहर अपनी बेटी पर फिर से हमला करने ही वाला था कि किसी ने पीछे से आकर उसे धक्का मार दिया। जिसकी वजह से आरोपी गिर गया और फिर मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर माधवी चोट लगने के बाद जमीन पर गिर गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की की हालत गंभीर है, वहीं लड़के को सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मनोहर चारी पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि तेलंगाना में लगातार दूसरी ऐसी घटना है जब एक पिता ने इस तरह से दलित शख्स से शादी को लेकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। इससे पहले तेलंगाना में ही एक लड़की के पिता ने अपने दामाद की निर्मम तरीके से हत्या की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+