लंदन में नवजात शिश हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित, दुनिया में सबसे कम उम्र का पहला केस

लंदन। लंदन में एक नवजात कोरोना वायरस महामारी का सबसे कम उम्र का संक्रमित मरीज बन गया है। कोरोना वायरस दुनिया के लगभग 120 देशों में फैल चुका है और इस खतरनाक वायरस से 140,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजात शिशु की मां को बच्चे को जन्म देने से पहले नॉर्थ मिडलसेक्स यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था।

newborn in London becomes the youngest victim of coronavirus pandemic

बच्चे को जन्म देने के बाद मां का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था, उसके बाद बच्चे का भी टेस्ट किया गया। मां और बच्चे का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गर्भ में ही बच्चा संक्रमित हो गया था या पैदा होने के बाद उसको संक्रमण हुआ। शिशु का इलाज उसी अस्पताल में हो रहा है जबकि मां को दूसरे अस्पताल ले जाया गया है।

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पहले चीन में फरवरी की शुरुआत में एक संक्रमित मां ने बच्चे को जन्म दिया था, बाद में बच्चे का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया था। लंदन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। अभी तक यहां 136 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्कॉटलैंड में कोरोना वायरस के कारण एक शख्स की मौत हो गई है।

अभी तक दुनियाभर में इस वायरस से 140000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और इसने 5000 लोगों की जान ले ली है। यूरोप में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामले इटली में सामने आए हैं। इटली में कोरोना वायरस से 1266 लोगों की मौत हुई है। यहां पर इस बीमारी से कुल 17,660 लोग पीड़ित हैं। जबकि भारत में भी कोरोना वायरस के 83 मामले सामने आए हैं जिनमें दो की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोग इससे रिकवर भी हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+