न्यूजीलैंड ने भी एनएसजी के लिए दिया भारत को सपोर्ट
नई दिल्ली। भारत को एनएसजी की सदस्यता के लिए अब न्यूजीलैंड का भी समर्थन मिल गया है। अब तक न्यूजीलैंड का रुख इस मुद्दे पर कड़ा था। अब खबरें हैं कि न्यूजीलैंड ने अपने रुख में नरमी दिखाई है।

भारत की दावेदारी होती मजबूत
इसके बाद एनएसजी सदस्यता के लिए दमदार दावेदारी पेश कर रहे भारत के लिए एक नई उम्मीद जगी है। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड ने अमेरिकी दबाव में अपना रुख बदला है।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड चाहता है कि इस ग्रुप के विस्तार के लिए सिर्फ नियमों पर आधारित एक प्रक्रिया का पालन किया जाए और कोई भी देश एक समय के लिए अपवाद ना हो।
20 जून को होगी एक और मीटिंग
ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में पिछले दिनों एनएसजी की एक मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में भारत की मेंबरशिप पर कोई फैसला नहीं हो सका था। अब 20 जून को एक और मीटिंग होने वाली है। बताया जा रहा है कि टर्की, न्यूजीलैंड, आस्ट्रिया, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका एनएसजी में भारत की का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारत ने एनपीटी पर साइन नहीं किए हैं।
अमेरिका ने डाला है दबाव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने सभी एनएसजी मेंबर देशों को चिट्ठी लिखी और कहा था कि वे भारत का विरोध ना करें। इसके बाद ही न्यूजीलैंड और आस्ट्रिया जैसे देशों के रुख में कुछ नरमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications